झारखंड मंत्रिमंडल एवं प्रमुख नियुक्तियां 2026 — संपूर्ण जानकारी
वर्तमान कैबिनेट, मुख्य पद, और 2026 में हुई सभी बड़ी नियुक्तियों की अपडेटेड लिस्ट — JPSC/JSSC परीक्षा हेतु विशेष
📑 इस लेख में क्या है (Table of Contents)
1. झारखंड के संवैधानिक एवं शीर्ष पद (वर्तमान)
| पद | वर्तमान पदाधिकारी |
|---|---|
| मुख्यमंत्री | हेमंत सोरेन (चौथी बार, 27 नवंबर 2024 से) |
| राज्यपाल | संतोष कुमार गंगवार |
| विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) | रबीन्द्र नाथ महतो (12वें अध्यक्ष, 10 दिसंबर 2024 से — लगातार दूसरी बार) |
| नेता प्रतिपक्ष (विधानसभा) | बाबूलाल मरांडी (भाजपा) |
| मुख्य सचिव | अविनाश कुमार (1993 बैच IAS, 30 सितंबर 2025 से) |
| पुलिस महानिदेशक (DGP) | तदाशा मिश्रा — झारखंड की पहली महिला DGP (1994 बैच IPS) |
| राज्य निर्वाचन आयुक्त | अलका तिवारी (पूर्व मुख्य सचिव, अक्टूबर 2025 से) |
| झारखंड हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश | न्यायमूर्ति एम.एस. सोनाक (9 जनवरी 2026 से — तरलोक सिंह चौहान के रिटायरमेंट के बाद) |
| महाधिवक्ता (Advocate General) | रोहितश्य रॉय (15 जून 2026 से — राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद) |
| वरीय अपर महाधिवक्ता | अच्युत केशव (प्रमोशन के बाद, जून 2026) |
| राज्यसभा सांसद (झारखंड से) | बैद्यनाथ राम (JMM) एवं परिमल नथवाणी (NDA-समर्थित निर्दलीय) — 18 जून 2026 चुनाव में निर्वाचित |
📌 यह भी पढ़ें (Related Posts)
➤ झारखंड में प्रथम (First in Jharkhand) | सम्पूर्ण Static GK Notes 2026झारखंड स्टैटिक जीके ➤ झारखंड सरकार की 2000–2026 तक की प्रमुख योजनाओं का विस्तृत संग्रह
झारखंड करेंट अफेयर्स ➤ झारखंड करेंट अफेयर्स अप्रैल 2026 Complete Monthly Current Affairs Notes in Hindi
jharkhand monthly current affairs
2. झारखंड मंत्रिमंडल 2026 — पूरी सूची एवं विभाग
वर्तमान में झारखंड में JMM-गठबंधन की सरकार है, जिसमें मुख्यमंत्री सहित कुल 12 मंत्री हैं:
| क्र. | मंत्री का नाम | विभाग |
|---|---|---|
| 1 | हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री) | कार्मिक/प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा; गृह (कारा सहित); पथ निर्माण; भवन निर्माण; मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी; अन्य सभी अनाबंटित विभाग |
| 2 | राधा कृष्ण किशोर | वित्त; वाणिज्य कर; योजना एवं विकास; संसदीय कार्य |
| 3 | दीपक बिरुवा | राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार (निबंधन रहित); परिवहन |
| 4 | चमरा लिंडा | अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण छोड़कर) |
| 5 | संजय प्रसाद यादव | श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास; उद्योग |
| 6 | रामदास सोरेन | स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता; निबंधन |
| 7 | इरफान अंसारी | स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण; खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले; आपदा प्रबंधन |
| 8 | हफीजुल हसन | जल संसाधन; अल्पसंख्यक कल्याण |
| 9 | दीपिका पांडेय सिंह | ग्रामीण विकास; ग्रामीण कार्य; पंचायती राज |
| 10 | योगेन्द्र प्रसाद | पेयजल एवं स्वच्छता; उत्पाद एवं मद्य निषेध |
| 11 | सुदिव्य कुमार सोनू | नगर विकास एवं आवास; उच्च एवं तकनीकी शिक्षा; पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य |
| 12 | शिल्पी नेहा तिर्की | कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता |
3. 2026 की प्रमुख नियुक्तियां (Appointments)
🔹 तदाशा मिश्रा — झारखंड की पहली महिला DGP
पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद नवंबर 2025 में प्रभारी DGP बनी तदाशा मिश्रा को 30 दिसंबर 2025 को (रिटायरमेंट से एक दिन पहले) स्थायी DGP नियुक्त किया गया। वे 2026 में भी इस पद पर सक्रिय हैं और NEET, JEE, JSSC जैसी परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं।
🔹 अलका तिवारी — नई राज्य निर्वाचन आयुक्त
मुख्य सचिव पद से 30 सितंबर 2025 को रिटायर होने के बाद अलका तिवारी को 1 अक्टूबर 2025 को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया (4 वर्ष का कार्यकाल)। उन्होंने ही 27 जनवरी 2026 को झारखंड नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा की।
🔹 CID एक्सट्राडिशन सेल — ADG मनोज कौशिक के नेतृत्व में
मई 2026 में झारखंड CID के अंतर्गत राज्य की पहली एक्सट्राडिशन सेल का गठन हुआ, जिसका नेतृत्व ADG (CID) मनोज कौशिक कर रहे हैं। यह सेल विदेश भागे अपराधियों को वापस लाने हेतु CBI व विदेश मंत्रालय से समन्वय करेगी।
🔹 36 IAS अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (24 मई 2026)
कार्मिक विभाग ने एक साथ 36 IAS अधिकारियों का तबादला, नई नियुक्ति और अतिरिक्त प्रभार सौंपा। कुछ प्रमुख नियुक्तियां:
- पशुपतिनाथ मिश्रा (2014 बैच) — नए उपायुक्त, गढ़वा
- जावेद हुसैन (2019 बैच) — नए उपायुक्त, खूंटी
- सौरभ कुमार भुवानिया (पूर्व DC, खूंटी) — नए उपायुक्त, देवघर
- अनन्या मित्तल (2015 बैच, पूर्व DC गढ़वा) — प्रबंध निदेशक, JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी)
- नमन प्रियेश लकड़ा — निदेशक, पर्यटन विभाग
- सत्येंद्र कुमार — अतिरिक्त सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
🔹 अविनाश कुमार — नए मुख्य सचिव
30 सितंबर 2025 को अलका तिवारी के रिटायरमेंट के बाद 1993 बैच के IAS अधिकारी अविनाश कुमार (मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी से) को झारखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया। वे इससे पहले मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त और JEDCO के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का प्रभार संभाल रहे थे।
- फरवरी 2026 में केंद्र सरकार द्वारा एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी (शैलेश कुमार सिंह, केंद्रीय सचिव) को झारखंड कैडर में वापस न भेजे जाने के कारण उत्तराधिकार को लेकर अटकलें लगीं, लेकिन अंततः अविनाश कुमार को ही यह पद मिला
- नियुक्ति केंद्र की इस मंशा के अनुरूप मानी गई कि किसी सेवारत केंद्रीय सचिव को राज्य के अहम पद पर रखा जाए, हालांकि राज्य सरकार ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी को प्राथमिकता दी
- संपर्क: cs-jharkhand[at]nic[dot]in, फोन: 0651-2400240/2400250 (मुख्य सचिव कार्यालय, झारखंड मंत्रालय, रांची)
🔹 झारखंड हाईकोर्ट में 10 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा
17 जून 2026 को झारखंड हाईकोर्ट की फुल कोर्ट मीटिंग में मुख्य न्यायाधीश व अन्य न्यायाधीशों की सहमति से 10 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया गया, जो उसी दिन से प्रभावी हो गया।
🔹 रोहितश्य रॉय — नए महाधिवक्ता (Advocate General), जून 2026
14 जून 2026 को निवर्तमान महाधिवक्ता राजीव रंजन (फरवरी 2020 से कार्यरत, निजी कारणों से इस्तीफा) के त्यागपत्र को राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया। इसके अगले ही दिन झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया।
- राजीव रंजन झारखंड के 8वें महाधिवक्ता थे (मंगलमय बनर्जी, अनिल कुमार सिन्हा, एसबी गाडोदिया, रविशंकर मजूमदार, मोहम्मद सुहैल अनवर, विनोद पोद्दार, अजीत कुमार के बाद)
- रोहितश्य रॉय संवैधानिक, दीवानी एवं सेवा संबंधी मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं
- साथ ही, अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव को प्रमोट कर वरीय अपर महाधिवक्ता (Senior Additional AG) बनाया गया
🔹 राज्यसभा चुनाव परिणाम 2026 — बड़ा सियासी उलटफेर
18 जून 2026 को झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को 30-31 वोट मिले और वे आसानी से जीत गए। मगर दूसरी सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ — कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा (मात्र 20 वोट) क्रॉस-वोटिंग के कारण हार गए, और NDA-समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने 28 वैध वोटों के साथ जीत दर्ज की।
- परिमल नथवाणी (रिलायंस इंडस्ट्रीज से संबद्ध) के लिए यह झारखंड से तीसरा और कुल मिलाकर चौथा राज्यसभा कार्यकाल है (पहली जीत 2008 में निर्दलीय के तौर पर)
- महागठबंधन (JMM+कांग्रेस+RJD+भाकपा माले) के पास बहुमत होने के बावजूद क्रॉस-वोटिंग से कांग्रेस को झटका लगा — 4 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, 3 वोट अमान्य घोषित हुए
- इस परिणाम ने झारखंड में महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं
- बैद्यनाथ राम JMM के अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें पार्टी ने भरोसेमंद चेहरे के तौर पर मैदान में उतारा था
- भाकपा-माले ने महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मतदान से पहले "वोट बचाओ" अभियान चलाया था, बावजूद इसके क्रॉस-वोटिंग नहीं रुक सकी
- चुनाव परिणाम के बाद भाजपा ने इसे झारखंड सरकार के लिए राजनीतिक झटका बताया, जबकि JMM ने एक सीट जीतने को संतोषजनक बताया
🔹 न्यायमूर्ति एम.एस. सोनाक — झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
बॉम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (CJI सूर्य कांत की अध्यक्षता में, 18 दिसंबर 2025 की बैठक) की सिफारिश पर झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 2 जनवरी 2026 को इस नियुक्ति की घोषणा की, और राष्ट्रपति ने संविधान के तहत CJI से परामर्श कर इसे मंज़ूरी दी। पूर्व मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के 8 जनवरी 2026 को रिटायर होने के बाद जस्टिस सोनाक ने 9 जनवरी 2026 को झारखंड हाईकोर्ट के 18वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
- जन्म: 28 नवंबर 1964, पणजी, गोवा
- शिक्षा: डॉन बॉस्को हाई स्कूल (पणजी) से स्कूली शिक्षा; धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से B.Sc.; M.S. कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी (बॉम्बे यूनिवर्सिटी से संबद्ध) से LL.B. — फर्स्ट क्लास ऑनर्स के साथ
- वकालत: अक्टूबर 1988 में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा में अधिवक्ता के रूप में नामांकन; बॉम्बे हाईकोर्ट की पणजी बेंच में प्रैक्टिस; केंद्र सरकार के लिए एडिशनल स्टैंडिंग काउंसल व राज्य सरकार के लिए स्पेशल काउंसल के रूप में भी कार्य किया
- न्यायाधीश पद: 21 जून 2013 को बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त; 2 मार्च 2016 को स्थायी न्यायाधीश बने
- विशेष उल्लेख: मई 2024 में गोवा में सबसे पहले "लिविंग विल" (Living Will) रजिस्टर करने वाले व्यक्ति बने — एक ऐतिहासिक कदम
- इसी आदेश में केरल, पटना और मेघालय हाईकोर्ट के लिए भी नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंज़ूरी मिली थी
🔹 तदाशा मिश्रा की DGP नियुक्ति — पूरी टाइमलाइन
झारखंड में DGP पद को लेकर 2024-25 में लंबा सियासी-प्रशासनिक टकराव चला, जिसका अंत नवंबर-दिसंबर 2025 में तदाशा मिश्रा की नियुक्ति से हुआ:
- 26 जुलाई 2024: अनुराग गुप्ता (1990 बैच IPS) प्रभारी DGP बने, अजय कुमार सिंह (1989 बैच) की जगह
- 19 अक्टूबर 2024: विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता को हटाकर अजय कुमार सिंह को फिर DGP बनाया
- फरवरी 2025: चुनाव बाद अनुराग गुप्ता को 26 जुलाई 2024 से प्रभावी रूप से 2 वर्ष के निश्चित कार्यकाल के साथ नियमित DGP नियुक्त किया गया — बिना UPSC पैनल के, जिसे लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट दोनों में चुनौती दी (प्रकाश सिंह मामले के उल्लंघन का आरोप)
- अप्रैल 2025: गुप्ता के 60 वर्ष के होने (26 अप्रैल) के बाद भी राज्य सरकार ने उन्हें पद पर बनाए रखा; केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे अवैध बताते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखा
- 6 नवंबर 2025: विवाद के बीच अनुराग गुप्ता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली; तदाशा मिश्रा (1994 बैच IPS, तब गृह विभाग में विशेष सचिव) को प्रभारी DGP बनाया गया
- 30 दिसंबर 2025: रिटायरमेंट से एक दिन पहले तदाशा मिश्रा को स्थायी DGP नियुक्त किया गया — 2 वर्ष का पूर्णकालिक कार्यकाल, जिससे वे झारखंड की पहली महिला DGP बनीं
4. अन्य महत्वपूर्ण पद और वर्तमान पदाधिकारी
| पद | वर्तमान पदाधिकारी (अपडेटेड) |
|---|---|
| राज्यपाल | संतोष गंगवार — 12वें राज्यपाल, 31 जुलाई 2024 से, बरेली (UP) से 8 बार सांसद रहे |
| मुख्यमंत्री | हेमंत सोरेन — 14वें CM, 27/28 नवंबर 2024 से, चौथी बार |
| झारखंड हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश | ⚠️ अपडेट: तरलोक सिंह चौहान 8 जनवरी 2026 को रिटायर हो गए। अब 18वें CJ न्यायमूर्ति एम.एस. सोनाक (बॉम्बे हाईकोर्ट से, 9 जनवरी 2026 से शपथ) हैं |
| मुख्य सचिव | ⚠️ अपडेट: अलका तिवारी 30 सितंबर 2025 को रिटायर हो गईं। अब अविनाश कुमार (1993 बैच IAS) मुख्य सचिव हैं |
| विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) | रबीन्द्र नाथ महतो — लगातार 2 बार (5वीं + 6वीं विधानसभा) अध्यक्ष बनने वाले पहले व्यक्ति; पार्टी: JMM; क्षेत्र: निरसा/नाला (जामताड़ा) |
| पुलिस महानिदेशक (DGP) | ⚠️ अपडेट: अनुराग गुप्ता का VRS नवंबर 2025 में हुआ। अब तदाशा मिश्रा (1994 बैच IPS) — झारखंड की पहली महिला DGP — पद पर हैं |
| सचिव, राज्यपाल | नितिन मदन कुलकर्णी |
| मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO, झारखंड) | के. रवि कुमार |
| महाधिवक्ता (Advocate General) | ⚠️ अपडेट: राजीव रंजन ने 14 जून 2026 को इस्तीफा दिया। अब रोहितश्य रॉय महाधिवक्ता हैं |
| वरीय अपर महाधिवक्ता | अच्युत केशव |
| अध्यक्ष, झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) | डॉ. नटवा हांसदा |
| अध्यक्ष, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) | एल. खियांग्ते (सेवानिवृत्त IAS, पूर्व मुख्य सचिव) — 27 फरवरी 2025 से, 1988 बैच |
| अध्यक्ष, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) | प्रशांत कुमार, IAS |
| अध्यक्ष, झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड | शशिकर सामंता |
| अध्यक्ष, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) | संजय सहाय |
| अध्यक्ष, झारखंड राज्य आवास बोर्ड | संजय लाल पासवान |
| अध्यक्ष, झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग | काजल यादव |
| मनरेगा आयुक्त (झारखंड) | मृत्युंजय कुमार बारनवाल |
| राज्य निर्वाचन आयुक्त | अलका तिवारी (पूर्व मुख्य सचिव, अक्टूबर 2025 से) |
| CID — ADG (एक्सट्राडिशन सेल प्रभार) | मनोज कौशिक |
| मुख्यमंत्री के कैबिनेट सचिव | वंदना दादेल (गृह सचिव का प्रभार भी) |
| JSLPS प्रबंध निदेशक | अनन्या मित्तल |
| पर्यटन विभाग निदेशक | नमन प्रियेश लकड़ा |
| वित्तमंत्री (बजट प्रस्तुतकर्ता) | राधा कृष्ण किशोर |
| विधि विभाग के प्रधान सचिव सह विधि परामर्शी | नीरज कुमार श्रीवास्तव |
5. FAQ — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
हेमंत सोरेन, जो चौथी बार 27 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।
Q2. झारखंड की पहली महिला DGP कौन हैं?
तदाशा मिश्रा, जिन्हें 2025 के अंत में स्थायी DGP नियुक्त किया गया।
Q3. झारखंड में कुल कितने कैबिनेट मंत्री हैं?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कुल 12 मंत्री हैं।
Q4. झारखंड के वर्तमान मुख्य सचिव कौन हैं?
अविनाश कुमार (1993 बैच IAS), जो 30 सितंबर 2025 से इस पद पर हैं।
Q5. झारखंड के नेता प्रतिपक्ष कौन हैं?
बाबूलाल मरांडी (भारतीय जनता पार्टी)।
Q6. झारखंड की राज्य निर्वाचन आयुक्त कौन हैं?
अलका तिवारी, जो पूर्व मुख्य सचिव रहीं और अक्टूबर 2025 से इस पद पर कार्यरत हैं।
Q7. झारखंड CID की एक्सट्राडिशन सेल का नेतृत्व कौन करता है?
ADG मनोज कौशिक, जिनके नेतृत्व में मई 2026 में यह सेल बनी।
Q8. झारखंड के वर्तमान महाधिवक्ता कौन हैं?
रोहितश्य रॉय, जिन्हें 15 जून 2026 को राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद नियुक्त किया गया।
Q9. 2026 में झारखंड से राज्यसभा के लिए कौन निर्वाचित हुए?
बैद्यनाथ राम (JMM) और परिमल नथवाणी (NDA-समर्थित निर्दलीय)। 18 जून 2026 को हुए मतदान में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा क्रॉस-वोटिंग के कारण हार गए।
Q10. झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन हैं?
न्यायमूर्ति एम.एस. सोनाक, जिन्होंने 9 जनवरी 2026 को तरलोक सिंह चौहान के रिटायरमेंट के बाद 18वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

