प्रश्न 1. 1906 में स्थापित अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
Ans - आगा खां
➡️ मुस्लिम लीग :-
🖊️ स्थापना - 30 दिसंबर 1906 (बांग्लादेश की राजधानी Dhaka में )
🖊️मुख्य संस्थापक - आगा खां, नवाब सलीमुल्लाह खां और मोहसिन उल मुल्क।
प्रश्न 2. 1917 में सरोजिनी नायडू ने किस महिला संगठन की स्थापना की थी ?
Ans - महिला भारत संघ।
➡️ सरोजिनी नायडू :-
🖊️ जन्म - 13 फरवरी 1879 ( हैदराबाद ), मृत्यृ - 2 मार्च 1949 ( लखनऊ )
🖊️ पिता - अघोरनाथ चट्टोपाध्याय, माता - वरदा सुंदरा देवी, पति - गोविंदराजुलु नायडू
🖊️ प्रमुख काव्य संग्रह - द गोल्डन थ्रेसोल्ड, द बर्ड ऑफ टाइम , द ब्रोकन विंग।
🖊️ स्वतंत्रता में भूमिका - असहयोग आंदोलन(1920), सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930) , भारत छोड़ो आंदोलन ( 1942 )
.
🖊️ उत्तरप्रदेश की पहली महिला राज्यपाल।
🖊️ उपाधि - भारत कोकिला ।
🖊️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष ( 1925 - INC की कानपुर अधिवेशन )।
प्रश्न 3. गोपथ ब्राह्मण किस वेद से संबंधित है ?
Ans - अथर्ववेद।
➡️ वेद :-
🖊️ मुख्य रूप से चार वेद हैं -
(क) ऋग्वेद - सबसे प्राचीन वेद , 1028 सूक्त.
(ख) यजुर्वेद - यज्ञ और पूजा पद्धति से संबंधित।
- शुक्ल यजुर्वेद और कृष्ण यजुर्वेद इसके 2 भाग हैं ।
(ग) सामवेद - भारतीय संगीत का आधार।
(घ) अथर्ववेद - रोग, चिकित्सा, तंत्र-मंत्र, गृहस्थ जीवन से संबंधित।
- आयुर्वेद का आधार ।
🖊️ वेदों के चार भाग -- संहिता , ब्राह्मण , आरण्यक और उपनिषद ।
🖊️ चारों वेदों से संबंधित ब्राह्मण :-
गोपथ ब्राह्मण - अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण - यजुर्वेद
ऐतरेय ब्राह्मण - ऋग्वेद , पंचविंश ब्राह्मण - सामवेद।
प्रश्न 4. ब्रिटिश सरकार ने तीसरे गोलमेज सम्मेलन की संस्तुतियों के आधार पर श्वेत पत्र (White Paper) किस वर्ष प्रकाशित किया था ?
Ans - 1933.
➡️ गोलमेज सम्मलेन :- कुल 3 गोलमेज सम्मलेन हुए जिसकी अध्यक्षता रैमजे मैकडोनाल्ड ने की थी ।
🖊️ प्रथम गोलमेज सम्मेलन - 1930 ( नवंबर 1930 – जनवरी 1931)
🖊️ द्वितीय गोलमेज सम्मलेन - 1931 ( सितंबर – दिसंबर 1931)
👉 इसमें गांधीजी ने INC की प्रतिनिधित्व की थी ।
🖊️ तृतीय गोलमेज सम्मेलन - 1932 ( नवंबर – दिसंबर 1932 )
🖊️ गोलमेज सम्मलेन भारत शासन अधिनियम 1935 का आधार बना।
🖊️ बी आर अंबेडकर तीनों गोलमेज सम्मलेन में शामिल हुए थे ।
प्रश्न 5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन के दौरान भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया गया था ?
Ans - बम्बई अधिवेशन ( 8 अगस्त ,1942)
➡️ भारत छोड़ो आंदोलन :-
🖊️ शुरुवात - 8 अगस्त 1942 ( ग्वालिया टैंक मैदान / अगस्त क्रांति मैदान , मुंबई )
🖊️ प्रमुख नारा - करो या मरो ( महात्मा गांधी जी द्वारा )
