ALL SSC EXAMS PREVIOUS YEAR QUESTION PAPERS IN MCQ FORM IN HINDI 2026

1. भारत के संविधान का कौन सा अध्याय संसद के अनुच्छेदों की चर्चा करता है?


Answer: c) अध्याय II

Explanation:

वर्तमान में हमारे संविधान में कुल 25 भाग हैं। जबकि मूल संविधान में कुल 22 भाग थे।

🍁भाग I (अनुच्छेद 1-4) – संघ और उसका राज्य क्षेत्र

🍁भाग II (अनुच्छेद 5-11) – नागरिकता

🍁भाग III (अनुच्छेद 12-35) – मौलिक अधिकार

🍁भाग IV (अनुच्छेद 36-51) – राज्य की नीति के निदेशक तत्व (DPSP)

🍁भाग IV-A (अनुच्छेद 51-A) – मूल कर्तव्य

🍁भाग IX (अनुच्छेद 243-243O) – पंचायतें

🍁भाग IX-A (अनुच्छेद 243P-243ZG) – नगरपालिकाएं

🍁भाग IX-B (अनुच्छेद 243ZH-243ZT) – सहकारी समितियां

🍁भाग X (अनुच्छेद 244-244A) – अनुसूचित और जनजातीय क्षेत्र

🍁भाग XIV (अनुच्छेद 308-323) – संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं

🍁भाग XV (अनुच्छेद 324-329A) – निर्वाचन आयोग

🍁भाग XVII (अनुच्छेद 343-351) – राजभाषा

🍁भाग XVIII (अनुच्छेद 352-360) – आपातकालीन उपबंध

🍁भाग XX (अनुच्छेद 368) – संविधान में संशोधन।

2. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म दो अदिश राशियों को दर्शाता है?


Answer: d) दूरी और गति

Explanation:

भौतिक राशियां मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं — आदिश और सदिश राशि।

🍁 वैसे भौतिक राशियाँ जिन्हें व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है, दिशा की नहीं, उन्हें आदिश राशि कहते हैं।

जैसे – तापमान, दूरी, समय, आयतन, द्रव्यमान, चाल, कार्य और ऊर्जा।

🍁 वैसे भौतिक राशियाँ जिन्हें व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है, उन्हें सदिश राशि कहते हैं।

इन्हें जोड़ने के लिए विशेष सदिश नियमों का पालन किया जाता है।

जैसे – त्वरण, वेग, बल, विस्थापन, संवेग और भार।

3. कोशिका झिल्ली में कितना प्रतिशत प्रोटीन होता है?


Answer: b) 40-60%

Explanation:

कोशिका झिल्ली सभी जीवित कोशिकाओं के बाहर स्थित एक पतली, लचीली और अर्ध-पारगम्य (Semi-Permeable) परत होती है।

यह कोशिका के अंदरूनी भागों को बाहरी वातावरण से अलग करती है तथा केवल चुनिंदा पदार्थों को ही अंदर-बाहर जाने देती है।

कोशिका झिल्ली कोशिका के आंतरिक भागों की सुरक्षा भी करती है।

4. निम्नलिखित में से किस संगठन की पहल “ इंडिया जस्टिस रिपोर्ट ” है ?


Answer: d) टाटा ट्रस्ट

Explanation:

🍁 “इंडिया जस्टिस रिपोर्ट” को पहली बार वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया था।

यह रिपोर्ट भारत की न्याय व्यवस्था की स्थिति का मूल्यांकन करती है।

5. निम्नलिखित में से कौन “ नेक्टर इन ए सीव ” पुस्तक के लेखक हैं ?


Answer: a) कमला मार्कण्डेय

Explanation:

🍁 कमला मार्कण्डेय की प्रमुख रचनाएं —

• सम इनर फ्यूरी

• ए साइलेंस ऑफ डिजायर

• ए हैंडफुल ऑफ राइस

• द नाउहेयर मैन

• द गोल्डन हनीकोंब

• बॉम्बे टाइगर

6. निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य पारंपरिक रूप से तीन निकटवर्ती राज्यों - झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पुरुषों द्वारा किया जाता है?


Answer: c) छऊ नृत्य

Explanation:

🍁 छऊ नृत्य को वर्ष 2010 में यूनेस्को द्वारा “मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत” घोषित किया गया था।

🍁 छऊ नृत्य की प्रमुख 3 शैलियाँ —

• सरायकेला छऊ (झारखंड)

• पुरुलिया छऊ (पश्चिम बंगाल)

• मयूरभंज छऊ (ओडिशा)

7. दशाईं त्योहार, जिसके दौरान फुलपति मनाया जाता है, किस देश का सबसे बड़ा त्यौहार है ?


Answer: a) नेपाल

Explanation:

🍁 नेपाल के कुछ प्रमुख त्यौहार —

• तिहार (दीपावली)

• लोसर

• गाई जात्रा

• जनई पूर्णिमा

• माघ संक्रांति

• बुद्ध जयंती

• योमारी पूर्णिमा

• रातो मछेन्द्रनाथ यात्रा

🍁 श्रीलंका के प्रमुख त्यौहार —

• कटारगामा महोत्सव

• थाई पोंगल

• पोसोन महोत्सव

• सिंहली और तमिल नव वर्ष

• कैंडी एसाला पेराहेरा

8. निम्नलिखित में से कौन सा प्राकृतिक अम्ल – क्षार संकेतक नहीं है?


Answer: d) थाइम के पत्ते

Explanation:

🍁 प्राकृतिक अम्ल-क्षार संकेतक वे प्राकृतिक पदार्थ होते हैं, जो किसी विलयन के अम्लीय या क्षारीय होने की जानकारी अपना रंग बदलकर देते हैं।

🍁 प्राकृतिक संकेतकों के उदाहरण —

• लिटमस

• गुलाब की पंखुड़ियां

• हल्दी

• लाल पत्तागोभी के पत्ते

• चुकंदर

9. पूर्वी घाट की सबसे ऊंची चोटी महेंद्रगिरी की ऊंचाई कितनी है?


Answer: d) 1501 मीटर

Explanation:

🍁 पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी जिन्दागड़ा है, जिसकी ऊंचाई 1,690 मीटर है।

यह आंध्र प्रदेश की अराकू घाटी में स्थित है।

🍁 महेंद्रगिरी ओडिशा राज्य के गजपति जिले में स्थित है।

🍁 जावड़ी हिल्स, पालकोंडा रेंज और नल्लामाला पहाड़ियाँ पूर्वी घाट की महत्वपूर्ण पहाड़ियाँ हैं।

🍁 पश्चिमी घाट को महाराष्ट्र में सह्याद्री, कर्नाटक और तमिलनाडु में नीलगिरी पहाड़ियाँ तथा केरल में अन्नमलाई और इलायची पहाड़ियाँ कहा जाता है।

🍁 पूर्वी और पश्चिमी घाट, नीलगिरि पहाड़ियों पर एक-दूसरे से मिलते हैं।

10. लिएंडर पेस किस खेल से संबंधित है?


Answer: a) टेनिस

Explanation:

🍁 लिएंडर पेस ने 8 पुरुष युगल और 10 मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

🍁 उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में पुरुष एकल (Singles) वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था।

🍁 वे लगातार सात ओलंपिक खेलों (1992 से 2016 तक) में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं।

🍁 प्रमुख टेनिस खिलाड़ी —

• विजय अमृतराज

• रामनाथन कृष्णन

• सानिया मिर्जा

• रोहन बोपन्ना

• महेश भूपति

• सुमित नागल

• अंकिता रैना

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!