SSC GD CONSTABLE/SSC CGL/SSC CHSL/SSC CPO EXAMS PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER IN MCQ

1. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद सिक्किम राज्य के संबंध में विशेष प्रावधानों से संबंधित है?


Answer: d) अनुच्छेद 371 (F)

Explanation:

🍁 सिक्किम 16 मई 1975 को संविधान के 36वें संशोधन के तहत भारत का 22वां राज्य बना था।

🍁 सिक्किम राज्य 26 अप्रैल 1975 से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371 (F) के तहत विशेष प्रावधानों के साथ भारतीय संघ का पूर्ण विकसित राज्य बना।

2. 1857 में लड़े गए चिनहट के युद्ध में ब्रिटिश सेना का नेतृत्व किस सैन्य अधिकारी ने किया था?


Answer: a) हेनरी लॉरेंस

Explanation:

🍁 चिनहट का युद्ध 30 जून 1857 को प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लखनऊ (अवध) के बाहरी इलाके चिनहट और इस्माइलगंज के पास लड़ा गया था।

🍁 इस युद्ध में भारतीय विद्रोही सेना का नेतृत्व बरकत अहमद और राजा नवाब अली (महमूदाबाद के राजा) ने किया था।

🍁 ब्रिटिश सेना का नेतृत्व हेनरी लॉरेंस ने किया था।

3. 1922 में असहयोग आंदोलन के अंतर्गत क्रोधित किसानों ने किस स्थान के पुलिस थाने में आग लगा दी थी?


Answer: a) चौरी चौरा

Explanation:

🍁 चौरी चौरा घटना 4 फ़रवरी 1922 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा नामक स्थान पर हुई थी।

भारतीयों ने ब्रिटिश सरकार की एक पुलिस चौकी में आग लगा दी थी, जिसमें 22 पुलिस कर्मचारी जीवित जलकर मर गए थे।

🍁 काकोरी ट्रेन एक्शन / काकोरी कांड —

यह घटना 9 अगस्त 1925 को उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पास काकोरी रेलवे स्टेशन के समीप हुई थी।

इसे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) द्वारा अंजाम दिया गया था।

इसमें राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, चंद्रशेखर आजाद और राजेंद्र लाहिड़ी शामिल थे।

4. निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रकूट वंश की प्रशासन इकाइयों का सही आरोही क्रम था?


Answer: d) भुक्ति > विषय > राष्ट्र

Explanation:

🍁 राष्ट्रकूट वंश (753-982 ई.) की स्थापना दांतीदुर्ग ने बादामी के चालुक्य शासक कीर्तिवर्मन द्वितीय को हराकर की थी।

🍁 इस वंश के प्रमुख शासक —

• कृष्ण प्रथम

• गोविंदा III (तृतीय)

• अमोघवर्ष

🍁 राष्ट्रकूट वंश की राजधानी मान्यखेत थी।

🍁 प्रशासनिक इकाइयाँ —

• भुक्ति – तहसील / ब्लॉक

• विषय – जिला

• राष्ट्र – प्रांत / मंडल

5. निम्नलिखित में से कौन सी मूल जनजाति मोपिन उत्सव मनाती है?


Answer: c) गैलो जनजाति

Explanation:

🍁 मोपिन उत्सव (देवी मोपिन की पूजा के रूप में) अरुणाचल प्रदेश की गैलो जनजाति द्वारा प्रत्येक वर्ष अप्रैल महीने में मनाया जाने वाला पवित्र कृषि त्यौहार है।

🍁 अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख महोत्सव —

• लोसार

• सोलुंग

• मोपिन

• ड्री (Dree)

• बूरी बूट

• रेह

• न्योकुम

• सागा दावा (बौद्ध नव वर्ष)

• संगकेन (जल उत्सव)

• ज़िरो संगीत महोत्सव

6. निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन सी की कमी से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण रोग है?


Answer: b) स्कर्वी

Explanation:

विटामिन की कमी से होने वाले रोग:–

🍁 विटामिन सी की कमी से होने वाले प्रमुख रोग – मसूड़ों में समस्या, त्वचा का रोग , कमजोर इम्यूनिटी और स्कर्वी।

🍁 विटामिन ए – रतौंधी (Night blindness), ज़ेरोफ्थाल्मिया ।

🍁 विटामिन बी1 – बेरी-बेरी

🍁 विटामिन बी2 –एंगुलर चेलाइटिस, त्वचा फटना

🍁 विटामिन बी3 – पेलाग्रा (त्वचा रोग)

🍁विटामिन बी5– पेरेस्टेसिया

🍁विटामिन बी6 – एनीमिया

🍁विटामिन बी7– डर्मेटाइटिस

🍁विटामिन बी9– मेगालोब्लास्टिक एनीमिया

🍁 विटामिन बी 12– परनिसियस एनीमिया

🍁 विटामिन डी – रिकेट्स (बच्चों में), ऑस्टियोमलेशिया।

🍁 विटामिन ई – बाँझपन, नसों की कमज़ोरी

🍁 विटामिन के – रक्त का थक्का न जमना।

7. पाँचवीं और छठी पंचवर्षीय योजनाएँ मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस पर केंद्रित थीं?


Answer: b) गरीबी कम करने के लिए।

Explanation :

🍁प्रथम योजना (1951-56): हेराल्ड-डोमर मॉडल पर आधारित थी। इसमें कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

🌿दूसरी योजना (1956-61): पी.सी. महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी। इसमें भारी उद्योगों और खनिजों को प्राथमिकता दी गई।

🌿तीसरी योजना (1961-66): इसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना था। (भारत-चीन और भारत-पाकिस्तान युद्ध के कारण यह असफल रही)।

🍁योजना अवकाश (1966-69): सूखे और युद्ध के कारण तीन वार्षिक योजनाएं चलाई गईं।

🌿चौथी योजना (1969-74): इसका मुख्य उद्देश्य स्थायित्व के साथ विकास एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता था।

🌿पाँचवीं योजना (1974-78): इसका मुख्य नारा 'गरीबी हटाओ' और आत्मनिर्भरता की प्राप्ति था। इसे 1 वर्ष पहले ही समाप्त कर दिया गया।

🍁छठी योजना (1980-85): इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और रोजगार में वृद्धि करना था।

🍁सातवीं योजना (1985-90): इसमें "भोजन, काम तथा उत्पादन" का नारा दिया गया।

🌿वार्षिक योजनाएँ (1990-92): आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के कारण।

🍁आठवीं योजना (1992-97): इसमें मानव संसाधन विकास (शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार) को प्राथमिकता दी गई।

🌿नवीं योजना (1997-2002): न्यायपूर्ण वितरण और समानता के साथ विकास इसका मुख्य लक्ष्य था।

🍁दसवीं योजना (2002-07): इसका लक्ष्य देश से गरीबी और बेरोजगारी को कम करना और प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करना था।

🍁ग्यारहवीं योजना (2007-12): इसका मुख्य उद्देश्य "तीव्रतम एवं समावेशी विकास" था।

🌿बारहवीं योजना (2012-17): इसका उद्देश्य "तीव्र, अधिक समावेशी और धारणीय विकास" था।

8. राष्ट्रीय एकता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?


Answer: b) 19 नवंबर ।

Explanation –

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री 'आयरन लेडी' इंदिरा गांधी की जयंती के रूप में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है । ( दिए गए ऑप्शन के अनुसार ).

🍁 हर वर्ष 31 अक्टूबर को भी राष्ट्रीय एकता दिवस,भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

9. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद को संविधान (पांचवें संशोधन अधिनियम, 1955) में संशोधित किया गया था?


Answer: d) अनुच्छेद 3

Explanation –

🍁 अनुच्छेद 3 – संसद को भारत की आंतरिक राजनीतिक सीमाओं और राज्यों के पुनर्गठन का पूर्ण अधिकार देता है।

🍁 अनुच्छेद 45 – सभी बालकों को चौदह वर्ष की आयु पूरी करने तक निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा देना ।

🍁 अनुच्छेद 34 – भारत के किसी क्षेत्र में 'सैन्य कानून' (मार्शल लॉ) लागू होने की स्थिति में मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध से संबंधित है।

🍁 अनुच्छेद 17 – अस्पृश्यता के उन्मूलन से संबंधित है।

10. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन से अनुच्छेद नागरिकता से संबंधित हैं?


Answer: c) अनुच्छेद 5 से 11

Explanation –

🍁 अनुच्छेद 25 से 31 – धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार और संपत्ति के अधिकार से संबंधित हैं

🍁अनुच्छेद 15 से 21 , समानता का अधिकार से संबंधित है ।

11. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद समान नागरिक संहिता से संबंधित है?


Answer: d) अनुच्छेद 44

Explanation –

🍁 अनुच्छेद 44, समान नागरिक संहिता से संबंधित है।

🍁 अनुच्छेद 41– यह राज्य (सरकार) को यह निर्देश देता है कि वह अपनी आर्थिक क्षमता और विकास के भीतर लोगों के कल्याण के लिए काम, शिक्षा और सार्वजनिक सहायता सुनिश्चित करे।

🍁 अनुच्छेद 39A –यह समान न्याय और निःशुल्क कानूनी सहायता (Equal justice and free legal aid) से संबंधित है।

🍁 अनुच्छेद 40 – यह अनुच्छेद ग्राम पंचायतों के संगठन' से संबंधित है।

12. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पा शहर कच्छ के रन में खादिर बेत पर स्थित था और तीन भागों में विभाजित था?


Answer: c) धौलवीरा

Explanation –

धौलवीरा की खोज 1968 में जगतपति जोशी ने की थी । इस स्थल को जुलाई 2021 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Site) का दर्जा दिया गया है। धोलावीरा , हड़प्पा सभ्यता का एकमात्र ऐसा शहर है जो तीन भागों (गढ़, मध्य नगर और निचला नगर) में विभाजित था।

🍁 सुतकांगेडोर – सिंधु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) का सबसे पश्चिमी स्थल है। यह वर्तमान पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ईरान की सीमा के पास स्थित है । इस स्थल की खोज पहली बार 1875 में मेजर एडवर्ड मॉकलर द्वारा की गई थी।

🍁 सुरकोतदा– गुजरात के कच्छ जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण सिंधु घाटी सभ्यता का पुरातात्विक स्थल है जहां से घोड़े की हड्डियों के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

13. न्यूलैंड्स अष्टक में लिथियम और कौन से तत्व के गुण समान पाए गए?


Answer: b) सोडियम

Explanation –

न्यूलैंडस का अष्टक नियम (1865) :– न्यूलैंड्स के अष्टक नियम के अनुसार जब रासायनिक तत्वों को बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में सजाया जाता है, तो प्रत्येक आठवां तत्व पहले तत्व के समान भौतिक और रासायनिक गुण समान होते हैं, ठीक उसी तरह जैसे संगीत के सात स्वर में होते हैं।

🍁इस नियम के अनुसार प्रकृति में केवल 56 तत्व ही मौजूद थे।

14. लाल थनहवला के नाम किस राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है, वे पांच बार इस पद पर आसीन रहे हैं?


Answer: c) मिजोरम

Explanation –

🍁 मिजोरम 20 फरवरी 1987 को भारत का 23वां राज्य बना। इस राज्य को ‘नीली पहाड़ियों की भूमि' भी कही जाती है। आइजोल इसकी राजधानी है। एंथुरियम महोत्सव, मिम कुट, पावल कुट और चापचर कुट मिजोरम राज्य की प्रमुख त्यौहार हैं। मिजोरम के वर्तमान ( 2026 ) में मुख्यमंत्री लालदुहोमा और राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) हैं।

15. कोंकण रेलवे भारत के कौन कौन राज्य को आपस में जोड़ती है?


Answer: c) महाराष्ट्र और कर्नाटक

Explanation –

वर्ष 1998 में कोंकण रेलवे की स्थापना की गई थी। कोंकण रेलवे परियोजना की शुरुवात मंगलौर और मुंबई के बीच समय यात्रा को कम करने के लिए किया गया था ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!