Q.1 प्रथम पैरालंपिक खेल ________ में आयोजित हुए थे।
Explanation:– 👉 प्रथम पैरा ओलंपिक खेल, 1960 में इटली की राजधानी रोम में आयोजित किया गया था। 👉इस पैरा ओलंपिक खेल में कुल 23 देशों के लगभग 400 एथलीटों ने भाग लिया था। 👉सर लुडविग गुटमैन को पैरा ओलंपिक खेल का जनक माना जाता है। इन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में घायल हुए सैनिकों के पुनर्वास के लिए 1948 में इंग्लैंड के स्टोक मैंडेविल अस्पताल में व्हीलचेयर खेलों की शुरुआत की थी। इसी स्टोक मैंडेविल गेम्स को बाद में 1960 को इटली की राजधानी रोम में आधिकारिक तौर पर पहले पैरालंपिक खेलों के रूप में मान्यता दी गई। 👉अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) का गठन 22 सितंबर 1989 को किया गया था। जबकि भारतीय पैरा ओलंपिक समिति का गठन 1992 को किया गया था। 👉 भारत के प्रमुख पैरा ओलंपिक खिलाड़ी :–अवनी लेखरा और सिंहराज अधाना (निशानेबाजी), देवेंद्र झाझरिया और सुमित अंतिल (भाला फेंक), मरियप्पन थंगावेलु (ऊंची कूद), और प्रमोद भगत, कृष्णा नागर और नीतेश कुमार (पैरा बैडमिंटन), शीतल देवी और हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी)।–
Q.2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के किस माह में ऑस्ट्रिया का दौरा किया?
Explanation –
Q.3 मुथुस्वामी दीक्षितर किस संगीत के महान प्रवर्तक गायक, संगीतकार और कवि थे?
Explanation:– 🍁मुत्तुस्वामी दीक्षितार, दक्षिण भारत ( कर्नाटक संगीत) के महान कवि, गायक, और वीणा वादक थे। 🍁 ओडिसी – ओडिसी, उड़ीसा राज्य की एक शास्त्रीय नृत्य है, जिसके प्रमाण उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाओं (दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व) में देखने को मिलते हैं। ओडिसी नृत्य के प्रमुख कलाकार – गुरु केलुचरण महापात्र, संयूक्ता पाणिग्रही, सोनाल मानसिंह,मायाधर राउत,माधवी मुद्गल।–
Q.4 पृथ्वी के वायुमंडल की कौन-सी परत हानिकारक स्थलीय सौर विकिरण को रोककर पृथ्वी पर जीवन की रक्षा के लिए जिम्मेदार है?
Explanation:– पृथ्वी के वायुमंडल की सभी परते:–पृथ्वी का वायुमंडल लगभग 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन और 1% अन्य गैसों से बना हुआ है। A) क्षोभ मंडल– पृथ्वी की सतह से औसतन लगभग 12 किलोमीटर ऊँचाई तक फैला हुआ है, जिसकी ऊँचाई पृथ्वी के ध्रुवों पर कम और भूमध्य रेखा पर अधिक पाई जाती है। इस परत पर ऊँचाई के साथ तापमान घटता जाता है। इसकी ऊपरी परत, जिसमें यह घटना होती है, ट्रोपोपॉज़ कहलाता है।अधिकांश मौसमी घटनाएँ इसी परत में होती हैं। B) समताप मंडल:–पृथ्वी की सतह से लगभग 12 से 50 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इस परत में ऊँचाई के साथ तापमान बढ़ता है। C)मध्य मंडल:– पृथ्वी की सतह से लगभग 50-80 किलोमीटर के बीच स्थित है।अधिकांश उल्कापिंड इसी परत में जलते हैं।समताप मंडल से मध्य मंडल को अलग करने वाली संक्रमण सीमा को स्ट्रेटोपॉज़ कहा जाता है। D)तापमंडल:– यह पृथ्वी की सतह से लगभग 80-700 किलोमीटर ऊपर स्थित है, जिसके सबसे निचले हिस्से में आयनमंडल स्थित है।अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) इसी परत में परिक्रमा करता है –
Q.5 भारत का कौन-सा राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को मनाया जाता है?
2 अक्टूबर – गांधी जयंती /लाल बहादुर शास्त्री जयंती/अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 26 नवंबर – संविधान दिवस –
Q.6 कौन-सा नियम कहता है कि किसी ग्रह की, सूर्य के चारों ओर परिक्रमा की अवधि, उसकी कक्षा की त्रिज्या के घन के समानुपाती रूप से बढ़ती है?
Explanation:– 🍁 केपलर के नियम – (1) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर दीर्घवृत्ताकार कक्षाओं में परिक्रमा करते हैं, जिनमें से एक केंद्र बिंदु सूर्य होता है।(2)किसी भी ग्रह को सूर्य से मिलाने वाली काल्पनिक रेखा समान समयांतराल में समान क्षेत्रफल तय करती है।(3) सूर्य के चारों ओर एक दीर्घवृत्ताकार कक्षा में किसी ग्रह की परिक्रमण अवधि का वर्ग उसके अर्ध-दीर्घ अक्ष के घन के सीधे समानुपाती होता है"। T² ∝ a³ 🌿 कोपरनिकस का नियम – कोपरनिकस ने सूर्य-केंद्रित सिद्धांत (Heliocentric Model) दिया, जिसके अनुसार ब्रह्मांड के केंद्र में सूर्य स्थिर है और पृथ्वी सहित सभी ग्रह इसके चारों ओर वृत्ताकार कक्षाओं में चक्कर लगाते है। 🍁हबल का नियम – भौतिक ब्रह्मांड विज्ञान का एक मूलभूत सिद्धांत है, जिसके अनुसार आकाशगंगाएँ (galaxies) एक-दूसरे से दूर जा रही हैं और उनके दूर जाने की गति (v) उनकी पृथ्वी से दूरी (d) के समानुपाती होती है।–
Q.7 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य की साक्षरता दर सबसे अधिक है?
Explanation:– 🌿भारत में पहली जनगणना 1872 में लॉर्ड मेयो के समय में हुई थी। 🌿 2011 की जनगणना भारत की 15वीं और स्वतंत्र भारत की सातवीं जनगणना थी, जिसका आदर्श वाक्य "हमारी जनगणना, हमारा भविष्य" था। 🍁एक भारतीय शहर की पहली पूर्ण जनगणना वर्ष 1830 में हेनरी वाल्टर द्वारा ढाका (अब बांग्लादेश में) में की गई थी। हेनरी वाल्टर को भारतीय जनगणना का जनक माना जाता है। 🍁कुल साक्षरता दर 74.04% जिसमें पुरुष साक्षरता दर 82.14% और महिला साक्षरता दर 65.46% थी। सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य केरल (94.0% के साथ ) तथा सबसे कम साक्षरता वाला राज्य बिहार (61.8% के साथ) था। 🌿सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य केरल (1084) तथा न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा (879) था।–
Q.8 निम्नलिखित में से कौन-सा, किसी भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री का कार्य नहीं है?
Explanation –
Q.9 औद्योगिक नीति संकल्प-1956 किस पंचवर्षीय योजना के दौरान क्रियान्वित किया गया था जिसने समाज के समाजवादी स्वरूप स्थापित किया?
Explanation:–सभी पंचवर्षीय योजना – प्रथम योजना (1951-56): हेराल्ड-डोमर मॉडल पर आधारित थी। इसमें कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई。 दूसरी योजना (1956-61): पी.सी. महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी। इसमें भारी उद्योगों और खनिजों को प्राथमिकता दी गई。 तीसरी योजना (1961-66): इसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना था。 (भारत-चीन और भारत-पाकिस्तान युद्ध के कारण यह असफल रही) ।योजना अवकाश (1966-69): सूखे और युद्ध के कारण तीन वार्षिक योजनाएं चलाई गईं। चौथी योजना (1969-74): इसका मुख्य उद्देश्य स्थायित्व के साथ विकास एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता था。 पाँचवीं योजना (1974-78): इसका मुख्य नारा 'गरीबी हटाओ' और आत्मनिर्भरता की प्राप्ति था। इसे 1 वर्ष पहले ही समाप्त कर दिया गया。 छठी योजना (1980-85): इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और रोजगार में वृद्धि करना था。 सातवीं योजना (1985-90): इसमें "भोजन, काम तथा उत्पादन" का नारा दिया गया。 वार्षिक योजनाएँ (1990-92): आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के कारण。 आठवीं योजना (1992-97): इसमें मानव संसाधन विकास (शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार) को प्राथमिकता दी गई 。नवीं योजना (1997-2002): न्यायपूर्ण वितरण और समानता के साथ विकास इसका मुख्य लक्ष्य था。 दसवीं योजना (2002-07): इसका लक्ष्य देश से गरीबी और बेरोजगारी को कम करना और प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करना था。 ग्यारहवीं योजना (2007-12): इसका मुख्य उद्देश्य "तीव्रतम एवं समावेशी विकास" था 。बारहवीं योजना (2012-17): इसका उद्देश्य "तीव्र, अधिक समावेशी और धारणीय विकास" था –
Q.10 सरकारी संपत्तियों की बिक्री को ______ के रूप में भी जाना जाता है।
Explanation –
Q.11 उज्जैन के कथक नर्तक और गुरु, गुरु दुर्गालाल को कला प्रदर्शन में उनके समय योगदान के लिए किस वर्ष संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
Explanation –
Q.12 ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (All India Trade Union Congress - AITUC) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
Explanation:– ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना 31 अक्टूबर 1920 को की गई थी। जिसके पहले अध्यक्ष लाला लाजपत राय थे।–
Q.13 2023 में आयोजित महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में कितनी टीमों ने भाग लिया?
Explanation:–महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन , मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल को हराकर जीता था। 2024 में खेले गए दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल को हराकर जीता था। –
Q.14 भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को किस वर्ष जोड़ा गया था?
Explanation:– 🍁मूल संविधान में कोई भी मौका कर्तव्य नहीं था।42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 के माध्यम से संविधान में 10 मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया । इसके बाद 86वें संविधान संशोधन 2002 के द्वारा 11वा मौलिक कर्तव्य को जोड़ा गया। मौलिक कर्तव्यों को संविधान के भाग IV-A और अनुच्छेद 51-क में जोड़ा गया है।–
Q.15 राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक प्रगति रिपोर्ट 2023 के अनुसार, भारत में 2015-2021 के बीच कितने लोगों बहुआयामी गरीबी से बाहर आए?
Explanation –
Q.16 निम्नलिखित में से कौन-सी शास्त्रीय नृत्य शैली उत्तरी भारत से संबंधित है?
Explanation:–संगीत नाटक अकादमी द्वारा आधिकारिक तौर पर 8 और भारत के संस्कृति मंत्रालय के अनुसार 9, शास्त्रीय नृत्य हैं। कथकली – केरल, मोहिनीअट्टम – केरल, कुचिपुड़ी – आंध्रप्रदेश, सत्रिया (सत्त्रिया) – असम, मणिपुरी – मणिपुर, ओडिसी – ओडिशा, भरतनाट्यम – तमिलनाडु छऊ – झारखंड, प बंगाल और उड़ीसा(9th) –
Q.17 मौखरियों (Maukharis) ने पूर्ववर्ती गुप्तों की बराबरी करने के लिए किस उपाधि का अनुकरण किया?
Explanation –
Q.18 अक्टूबर 2024 में, निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्रालय ने जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लिए सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया?
Explanation –
Q.19 निम्नलिखित का मिलान करें :
योगिक निर्माण अभिक्रिया
A. विरंजक चूर्ण
B. बेकिंग पाउडर
C. क्लोरीन गैस
D. सल्फर डाइऑक्साइड गैस
1. बेकिंग सोडा को गर्म करना और फिर परिणामी उत्पाद का पुनः क्रिस्टलीकरण
2. विरंजक चूर्ण
3. क्लोरीन गैस और शुष्क बुझा चूना
4. अम्ल-क्षार अभिक्रिया
Explanation –
Q.20 भारत में हरित क्रांति कब शुरू हुई?
Explanation:– भारत में हरित क्रांति – 🍁 डॉ नॉर्मन बोरलॉग (Norman Borlaug) को विश्व में हरित क्रांति का जनक माना जाता है। 🍁 डॉ एम एस स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रांति का जनक माना जाता है । 🍁 इसमें पारंपरिक बीजों की जगह HYV बीज का प्रयोग किया गया। 🍁 हरित क्रांति का सबसे ज्यादा और सकारात्मक प्रभाव गेहूं और चावल की फसलों पर पड़ा। 🍁 पीली क्रांति – तिलहन 🍁 गोल क्रांति – आलू 🍁 लाल क्रांति – टमाटर और मांस 🍁 श्वेत क्रांति – दुग्ध उत्पादन ( जनक – वर्गीज कुरियन) 🍁 नीली क्रांति – मछली उत्पादन 🍁 गुलाबी क्रांति – प्याज और झींगा मछली 🍁 गोल्डन फाइबर क्रांति – जुट/पटसन 🍁 काली क्रांति – पेट्रोलियम/खनिज तेल । –

