SSC GD PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER WITH DETAILS SOLUTIONS ( 05 FEBRUARY 2025)
0Srkrishnavi May 14, 2026
1. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?
A). 7 दिसंबर 1946 B). 15 दिसंबर 1946 C). 9 दिसंबर 1946 D). 12 दिसंबर 1946 Ans - 9 दिसंबर 1946 । 🔃 संविधान सभा की प्रमुख घटनाक्रम:– 🖊️ पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को और अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 को की गई थी । 🖊️ पहली ही बैठक में सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा की अस्थाई अध्यक्ष बनाया गया । तथा 11 Dec 1946 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष और एच.सी. मुखर्जी को उपाध्यक्ष चुना गया। 🖊️ 13 दिसंबर 1946 को जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया जो आगे चलकर हमारे संविधान की प्रस्तावना बनीं। 🖊️ 29 अगस्त 1947 को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति गठित की गई । जिसमें डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सहित कुल 7 सदस्य थे । 🖊️ संविधान सभा में कुल 11 सेशन चलाए गए । तथा प्रारूप पर कुल 114 दिन चर्चा की गई । 🖊️ संविधान सभा की कुछ प्रमुख समितियां और उनके अध्यक्ष – 🍁 प्रक्रिया संबंधी नियम समिति – राजेन्द्र प्रसाद 🍁संचालन समिति – राजेन्द्र प्रसाद 🍁वित्त और कर्मचारी समिति – राजेन्द्र प्रसाद 🍁क्रेडेंशियल समिति – अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यारी 🍁हाउस कमेटी – बी पट्टाभि सीतारामय्या 🍁व्यापार समिति का आदेश – के.एम. मुन्सि 🍁राष्ट्रीय ध्वज पर तदर्थ समिति – राजेन्द्र प्रसाद 🍁 संविधान सभा के कार्यों पर समिति – जी वी मावलंकर।
2. 'रोहिंग्या संकट' शब्द में मुख्य रूप से भारत सहित विभिन्न क्षेत्रों में शरण लेने के लिए आने वाले किस
पड़ोसी देश के शरणार्थी शामिल हैं? A) नेपाल B) बांग्लादेश C) म्यांमार D) भूटान Ans - म्यांमार।
3. निम्नलिखित में से कौन-सा, हरित क्रांति का परिणाम नहीं था?
A). रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर अत्यधिक निर्भरता B). कृषि अवसंरचना में सुधार C). ग्रामीण जनसंख्या में कमी D). खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि Ans - ग्रामीण जनसंख्या में कमी । 🔃 हरित क्रांति:– 🖊️ विश्व के संदर्भ में हरित क्रांति का जनक – नॉर्मन बोरलॉग । 🖊️ भारत के संदर्भ में हरित क्रांति के जनक – एम एस स्वामीनाथन।
4. कमरे के ताप और दाब पर, कणों की गतिज ऊर्जा _____ के मामले में न्यूनतम होती है।
A). लोहे B). मीथेन C). केरोसीन D). जल Ans - लोहे।
5. 8 अगस्त 2024 को राज्यसभा में पेश किया गया बॉयलर विधेयक (Boilers Act), 2024, किस पूर्ववर्ती
बॉयलर अधिनियम को प्रतिस्थापित करने के लिए पेश किया गया?
A). बॉयलर अधिनियम, 1955 B). बॉयलर अधिनियम, 1923 C). बॉयलर अधिनियम, 1975 D). बॉयलर अधिनियम, 1965 Ans - बॉयलर अधिनियम 1923 ।
6. सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के लिए नंदी पुरस्कार हर वर्ष किस राज्य में प्रदान किया जाता है?
A). आंध्र प्रदेश B). कर्नाटक C). मध्य प्रदेश D). महाराष्ट्र Ans - आंध्रप्रदेश। 🔃 नंदी पुरस्कार:– इसकी शुरुआत 1964 से की गई है । लेपाक्षी में स्थित प्रसिद्ध ग्रेनाइट 'नंदी बैल' के नाम पर इस पुरस्कार के नाम को रखा गया है ।
7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव निर्मित जल निकाय है, जो किसी नदी या जलधारा के प्रवाह को अवरुद्ध करके बनाया जाता है? A). लैगून B). मुहाना C). जलाशय D). ऑक्सबो झील Ans - जलाशय। 🖊️ लैगून के उदाहरण – चिल्का झील (ओडिशा), वेम्बनाड झील (केरल) और पुलिकट झील (आंध्र प्रदेश/तमिलनाडु)। 🖊️ ऑक्सबो झील के उदाहरण – कंवर ताल झील (बिहार), विन्थला झील (केरल) ।
8. 'स्ट्री ट्स ऑफ कैलकटा (Streets Of Calcutta)' और 'डांसिंग ड्रम्स (Dancing Drums)'______________ के दो लोकप्रिय ट्रैक हैं। A). आनंद शंकर B). अनुष्का शंकर c). जाकिर हुसैन D). बेगम अख्तर Ans– आनंद शंकर । 🔃 उस्ताद जाकिर हुसैन :– ये एक तबला वादक थे । इनको 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण, 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है ।
9. राज्य सरकार के व्यवसाय के अधिक सुविधाजनक संचालन के लिए नियमावली कौन बनाता है?
A). राज्य का मुख्यमंत्री B). राज्य का महाधिवक्ता C). राज्य का मुख्य सचिव D). राज्य का राज्यपाल Ans – राज्य का राजयपाल। 🔃 मुख्यमंत्री:– राज्य सरकार का वास्तविक कार्यकारी प्रमुख होता है । तथा मुख्यमंत्री राज्य के विधानसभा के प्रति उत्तरदाई होते हैं। अनुच्छेद 164 के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल के द्वारा की जाती है । 🔃 राज्य का महाधिवक्ता:– राज्य सरकार का सर्वोच्च कानून अधिकारी होता है (अनुच्छेद –165) । इनकी भी नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है । 🔃 राज्यपाल:– अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य का एक राज्यपाल होगा जो कि राज्य का संवैधानिक प्रमुख होगा और मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रिपरिषद के अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करते है।
10. स्मृति मंधाना निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित हैं?
A). क्रिकेट B). कुश्ती C). बैडमिंटन D). हॉकी Ans – क्रिकेट ।
🔃 क्रिकेट के प्रमुख पुरस्कार/ट्रॉफी – रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी , सीके नायडू ट्रॉफ़ी, देवधर ट्रॉफी, टाइटन कप, जिलेट कप । 🔃 बैडमिंटन – थॉमस कप ( पुरुष) , उबर कप ( महिला) , अमृत दीवान कप । 🔃 हॉकी – सुल्तान अजलान शाह कप , आगा खान कप , सिंधिया गोल्ड कप , मुरुगप्पा गोल्ड कप , वेलिंगटन और स्टेनली कप ।
11. सार्वजनिक प्रावधान (Public provision)' उन वस्तुओं और सेवाओं को संदर्भित करता है जिन्हें बजट के
माध्यम से वित्तपोषित किया जाता है और ______________ है। A). बिना किसी प्रत्यक्ष भुगतान के उपयोग किया जा सकता B). केवल ऑनलाइन भुगतान के जरिए उपलब्ध होता
C). केवल प्रत्यक्ष भुगतान के साथ ही उपयोग किया जा सकता D). केवल करदाताओं द्वारा उपयोग किया जा सकता Ans – बिना किसी प्रत्यक्ष भुगतान के उपयोग किया जा सकता है ।
12. विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (World Athletics Championship) में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले
भारतीय कौन थे/थी?
A). अंजू बॉबी जॉर्ज B). मिल्खा सिंह C). नीरज चोपड़ा D). पी.टी. उषा Ans – नीरज चोपड़ा। 🔃 अंजू बॉबी जॉर्ज – 2003 पेरिस विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2005 में मोनाको में हुए आईएएएफ वर्ल्ड एथलेटिक्स फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीती थीं। 🔃 मिल्खा सिंह :– उपनाम – फ्लाइंग सिख, 1959 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित। 🔃 पीटी ऊषा :– ये एक एथलेटि हैं । उपनाम – पय्योली एक्सप्रेस' और 'उड़न परी । भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष। इनको 1983 में अर्जुन पुरस्कार और 1985 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
13. खाद्य आयात पर भारत की निर्भरता पर हरित क्रांति का क्या प्रभाव पड़ा? A). खाद्यान्न आयात पर निर्भरता में कमी B). खाद्यान्न आयात पर निर्भरता में कोई परिवर्तन नहीं हुआ C). खाद्यान्न आयात पूरी तरह से बंद हो गया। D). खाद्यान्न आयात पर निर्भरता बढ़ी Ans – खाद्यान्न आयात पर निर्भरता में कमी ।
14. भारत के इनमें से किस पड़ोसी देश में मिलियन शहरों (million cities) रों की संख्या सबसे अधिक है?
A). श्रीलंका B). पाकिस्तान C). नेपाल D). बांग्लादेश Ans – पाकिस्तान। 🔃 श्रीलंक – 🖊️राजधानी – श्री जयवर्धनेपुरा कोटे( प्रशासनिक और विधायी) और कोलंबो( वाणिज्यिक और कार्यकारी ) 🖊️ मुद्रा – श्रीलंकाई रुपया। 🖊️ वर्तमान राष्ट्रपति – अनुरा कुमारा दिसानायके। 🔃 पाकिस्तान :– 🖊️ राजधानी – इस्लामाबाद। 🖊️ मुद्रा – पाकिस्तानी रुपया 🖊️ वर्तमान राष्ट्रपति – आसिफ अली जरदारी। 🖊️ वर्तमान प्रधानमंत्री – शाहबाज शरीफ़। 🔃 नेपाल :– 🖊️ राजधानी – काठमांडू 🖊️ मुद्रा – नेपाली रुपया। 🖊️ राष्ट्रपति – राम चंद्र पौडेल। 🖊️ प्रधानमंत्री – बलेंद्र शाह । 🔃 बांग्लादेश :– 🖊️ राजधानी – ढाका 🖊️ मुद्रा – टका। 🖊️ राष्ट्रपति – मोहम्मद शहाबुद्दीन । 🖊️ प्रधानमंत्री – तारिक रहमान।
15. पश्चिम बंगाल के किस त्यौहार को यूनेस्को (UNESCO) की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में जगह मिली है?
A). पोइला वैशाख B). दुर्गा पूजा C). पौष संक्रांति D). जमाई षष्ठी Ans – दुर्गा पूजा। 🔃 पश्चिम बंगाल – 🖊️ राजधानी – कोलकाता 🖊️ मुख्यमंत्री – सुवेंदु अधिकारी (2026)। 🖊️ राज्यपाल – आर. एन. रवि (2026)।
16. अंतिम शुंग शासक की हत्या उसके मंत्री ने किस शताब्दी में की थी? A). तीसरी शताब्दी ई.पू. B). दूसरी शताब्दी ई.पू. C). पहली शताब्दी ई. D). पहली शताब्दी ई.पू. Ans - पहली शताब्दी ई.पू.। 🔃 शुंग वंश :– 🖊️ भारत का पहला ब्राह्मण राजवंश। 🖊️ संस्थापक – पुष्यमित्र शुंग। 🖊️ अंतिम शासक – देवभूति 🖊️ पहली राजधानी – पाटलिपुत्र और दूसरी विदिशा थी ।
17. सितंबर 2024 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री कौन हैं?
A). एच.डी. कुमारस्वामी B). पीयूष गोयल C). नितिन जयराम गडकरी D). धर्मेंद्र प्रधान Ans – धर्मेंद्र प्रधान । 🖊️ एच डी कुमारस्वामी – केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री और केंद्रीय इस्पात मंत्री। 🖊️ पीयूष गोयल – वाणिज्य और उद्योग मंत्री 🖊️ नितिन जयराम गडकरी – केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
18. भीमराव रामजी अम्बेडकर ने किस वर्ष महाड़ सत्याग्रह (Mahad Satyagraha) का नेतृत्व किया था?
A). 1925 B). 1927 C). 1923 D). 1918 Ans– 1927 ।( पानी की अधिकार के लिए) 🔃 भीमराव रामजी अंबेडकर/बी आर अम्बेडकर :– 🖊️ जन्म – 14 अप्रैल 1891 🖊️ मृत्यु – 6 दिसंबर 1956 🖊️ स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री 🖊️ प्रारूप समिति के अध्यक्ष । 🖊️ 1956 – रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का गठन । 🖊️ 1990 – भारतरत्न ( मरणोपरांत) 🖊️ पत्रिकाएं – 'मूकनायक' और 'बहिष्कृत भारत।
19. निम्नलिखित में से कौन-सा शास्त्रीय नृत्य एकहार्य के रूप में जाना जाता है, जहां एक नर्तक/नर्तकी एक ही
प्रदर्शन में कई भूमिकाएँ निभाता/निभाती है?
A). भरतनाट्यम B). कुचिपुड़ी C). मोहिनीअट्टम D). कथकली Ans - भरतनाट्यम। 🔃 भरतनाट्यम प्रमुख कलाकार – रुक्मिणी देवी अरुंडेल, तंजोर बालासरस्वती, यामिनी कृष्णमूर्ति, मृणालिनी साराभाई,पद्मा सुब्रह्मण्यम, सोनल मानसिंह, अलारमेल वल्ली, मल्लिका साराभाई, लीला सैमसन और वैजयंतीमला। 🔃कुचिपुड़ी के प्रमुख कलाकार – राजा और राधा रेड्डी , यामिनी कृष्णमूर्ति , डॉ. शोभा नायडू, यामिनी रेड्डी और भावना रेड्डी और पद्मजा रेड्डी। 🔃 मोहिनीअट्टम के प्रमुख कलाकार – सुनंदा नायर, जयप्रभा मेनन, पल्लवी कृष्णन, गोपिका वर्मा, भारती शिवाजी, डॉ. नीना प्रसाद, और विजयलक्ष्मी और कलामंडलम कल्याणिकुट्टी अम्मा( मोहिनीअट्टम की जननी/मां) । 🔃 कथकली के प्रमुख कलाकार – कवंगल चथुन्नी पणिक्कर, कुंचू कुरुप, एम वासुदेवन नायर, कलामंडलम गोपी, कलामंडलम कृष्णन नायर और कोट्टक्कल शिवरामन।
20. सामान्यत: स्टोनवॉर्ट (stonewort) के नाम से जानी जाने वाली हरे शैवाल की कौन-सी प्रजाति को प्राय:
पौधा समझ लिया जाता है?
A). केल्प (Kelp) B). कारा (Chara) C). सार्गेसम (Sargassum) D). ग्रेसिलेरिया (Gracilaria Ans – कारा ( chara) ।