इस पोस्ट पर रेलवे के विभिन्न परीक्षा में इतिहास विषय से जितने प्रश्न पिछले वर्ष में पूछे गए है , उन प्रश्नों को डिटेल्स से देखेंगे ।और उन प्रश्नों से जितने भी to the point बनेंगे उन को भी देखेंगे।
1. महात्मा गांधी द्वारा प्रसिद्ध “ नमक मार्च ” साबरमती से दांडी तक किया गया था। यह दांडी नामक जगह गुजरात के किस जिले में स्थित है?
Ans – नवसारी जिला ।
🖊️ इस नमक मार्च को महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से 12 मार्च 1930 से शुरू करके 6 अप्रैल 1930 को गुजरात के नवसारी जिला के दांडी नामक स्थान पर अपने अनुयायियों के साथ पहुंचे थे ।
🖊️ इस नमक मार्च में कुल 78 लोग शामिल थे । इसमें कुल 24 दिनों में 388 km की दूरी तय करके साबरमती से दांडी पहुंचे थे । इसे सविनय अवज्ञा आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है ।
🖊️ इस नमक मार्च को बिहार से अंबिका कांत सिन्हा और उतर पश्चिमी प्रांत से सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार ने अपनी नेतृत्व प्रदान की थी ।
2. स्टूटगार्ड में मैडम भीकाजी कामा (1907) द्वारा फहराया गया तिरंगा किसने ब्रिटिश भारत में तस्करी करके लाया गया था ?
Ans – इन्दुलाल याग्निक ने ।
🖊️ इन्दुलाल याग्निक को “ इंदु चाचा ” के नाम से भी जाना जाता है। ये ऑल इंडिया किसान सभा और महागुजरात आंदोलन के नेता भी थे । इन्होंने 1939 को गुजरात किसान परिषद की स्थापना की थी ।
🖊️ मैडम भीकाजी कामा विदेशी राष्ट्र में तिरंगा फहराने वाली पहली महिला थीं। इन्होंने पेरिस इंडियन सोसाइटी की स्थापना की थीं। तथा वंदे मातरम् नामक समाचार पत्र भी प्रकाशन की थीं।
3. मोपला विद्रोह किस वर्ष हुआ था ?
Ans – वर्ष 1921- 1922 ई 0 ।
🍁 कुछ महत्वपूर्ण विद्रोह :–
🖊️ पाइका विद्रोह – 1817, 🖊️ सन्यासी विद्रोह – ( 1763 – 1820 )।
🖊️ अहोम विद्रोह असम – 1828 से 1833। 🖊️ संथाल विद्रोह – 1855 से 1856
🖊️ सविनय अवज्ञा आंदोलन – 1930 🖊️ बारदौली सत्याग्रह – 1928
🖊️ चंपारण सत्याग्रह – 1917 🖊️ खेड़ा आंदोलन - 1918
🖊️ नील विद्रोह - 1959 से 1960 🖊️ खिलाफत आंदोलन - 1919.
4. बाबर कितने वर्ष की उम्र में फरगना की गद्दी पर बैठा था ?
Ans – 12 वर्ष की उम्र में ।
🍁 बाबर के द्वारा लड़ी गई प्रमुख लड़ाईयां:–
🖊️ पानीपत का प्रथम युद्ध – 21 अप्रैल 1526 , इब्राहिम लोदी के साथ ( बाबर विजयी)
🌿 इस युद्ध में बाबर ने तुगलमा नीति, तोपखाना और गन पाउडर का प्रयोग किया था। तथा मुगल वंश की स्थापना की थी ।
🖊️ खनवा का युद्ध – 16 मार्च 1527, राणा सांगा के साथ ( बाबर विजयी)
🌿 इस युद्ध के बाद बाबर ने गाजी की उपाधि धारण की थी ।
🖊️ चंदेरी का युद्ध – 20 जनवरी 1528 , मेदिनीराय के साथ ( बाबर विजयी)
🖊️ घाघरा का युद्ध – 6 मई 1529 , अफ़गान के साथ ( बाबर विजयी)
🖊️ बाबर की आत्मकथा तुजुक ए बाबरी जो तुर्की भाषा में थी उसको फ़ारसी भाषा में अब्दुल रहीम खान ए खाना ने लिखी है ।
5. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था ?
Ans – 19 अप्रैल 1919 ( वैशाखी के दिन ) ।
🍁 रोलेक्ट एक्ट 1919 ( काला कानून – महात्मा गांधी जी द्वारा) के विरोध में डॉ सत्यपाल और सैफुद्दीन कीचलु को बिना किसी कारण के गिरफ्तार किया गया था ।
🍁 जनरल ई एम डायर ने गोली चलवाई थी । इसी हत्याकांड के विरोध में गांधी जी ने कैसर ए हिन्द और रवींद्र नाथ टैगोर ने नाइटहुड की उपाधि वापस की थीं।
🍁 इस हत्याकांड की जांच के लिए 1919 में हंटर कमीशन गठित की गई थी ।
🍁 इसी के बाद महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन (1920 – 1922) शुरू को थी ।
6. प्लासी की युद्ध , ईस्ट इंडिया के खिलाफ किसने लड़ाई लड़ी थी ?
Ans – सिराजुद्दौला।
🍁 प्लासी की युद्ध 23 जून 1757 ई को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ( रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में ) और बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला( मिर्ज़ाफर की गद्दारी) के बीच हुई थी । जिसमें ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी लड़ाई जीत गई थी ।
🍁 काल कोठरी की घटना/ ब्लैक हॉल त्रासदी ( 20 जून 1756 ) सिराजुद्दौला से संबंधित है ।
🍁 ब्रिटिश ईस्ट इंडिया के साथ लड़ी गई प्रमुख लड़ाईयां:–
🌿 बक्सर का युद्ध ( 22 अक्टूबर 1764 ), ब्रिटिश ईस्ट इंडिया ( हैक्टर मुनरो के नेतृत्व में ) और बंगाल के नवाब मीर कासिम , अवध के नवाब शुजाउद्दौला तथा मुगल शासक शाह आलम द्वितीय के संयुक्त सेना के साथ हुआ था । जिसमें ब्रिटिश ईस्ट इंडिया लड़ाई जीत गई थी । इस लड़ाई के एक साल बाद 1765 में इलाहाबाद की संधि हुई ( रॉबर्ट क्लाइव के साथ ) ।
🌿 इसी युद्ध के बाद बंगाल में 1765 में रॉबर्ट क्लाइव के द्वारा द्वैध शासन की शुरूवात की गई । परन्तु वारेन हेस्टिंग्स के द्वारा इसको 1772 को खत्म कर दी गई ।
🌿 कर्नाटक युद्ध ( 1746 - 1763 ) , आंग्ल मैसूर युद्ध ( 1767 - 1799 ) , आंग्ल मराठा युद्ध ( 1775 - 1818 ) , आंग्ल सिख युद्ध ( 1845 - 1849 )।
7. प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की थी ?
Ans – राजा राममोहन राय ने ।
🍁 राजा राममोहन राय:– इनको आधुनिक भारत की पुनर्जागरण की जनक कहा जाता है । इनको अकबर द्वितीय के द्वारा राजा की उपाधि दी गई थी ।
🌿 राजा राममोहन राय ने 1814/1815 को आत्मीय सभा , 1821 में कलकत्ता यूनाइटेरियन एसोसिएशन तथा 1828 में ब्रह्म सभा ( जो आगे चलकर ब्रह्म समाज बना ) की स्थापना की थी ।
🌿 इन्होंने 1825 में वेदांत कॉलेज की स्थापना की। 1817 में डेविड हेयर के साथ मिलके हिन्दू कॉलेज की स्थापना की थी ।
🌿 इन्होंने बंगाली साप्ताहिक पत्रिका – संवाद कौमुदी तथा फ़ारसी साप्ताहिक पत्रिका – मीरातुल अखबार के साथ साथ ब्राह्मणवादी पत्रिका का प्रकाशन किए ।
🌿 1829 में विलियम बैंटिक के साथ मिलकर सती प्रथा का अंत किए । तूहफ़त उल मुवाहहिद्दीन ( gift to monotheist – 1803 से 1804, फ़ारसी भाषा में ) इन्हीं के द्वारा लिखी गई पुस्तक है ।
8. राजतरंगिणी ( कश्मीर का इतिहास ) किनके द्वारा लिखी गई पुस्तक है ?
Ans – कल्हण के द्वारा ।
🍁 कुछ प्राचीनकालीन प्रमुख पुस्तके और उनके लेखक :–
🌿 कालिदास के द्वारा – कुमारसम्भवम , मेघदूतम , ऋतुसंहार , अभिज्ञानशकुन्तलंम , रघुवंशम , मालविकाग्निमित्रम।
🌿 कौटिल्य/ चाणक्य – अर्थशास्त्र 🌿 विष्णु शर्मा – पंचतंत्र 🌿 अश्वघोष – बुद्धचरित
🌿 आर्यभट – सूर्यसिद्धांत 🌿 विशाखदत्त – मुद्राराक्षस 🌿 भारतमुनि – नाट्यशास्त्र
🌿 वात्स्यायन – कामसूत्र 🌿 पाणिनि – अष्टाध्यायी 🌿 वाल्मीकि – रामायण
🌿 वेदव्यास – महाभारत
9. स्वतंत्रता मेरी जन्म सिद्ध अधिकार है , ये नारा किसने दिया था ?
Ans – लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ।
🍁 बाल गंगाधर तिलक:–
🌿 इनको भारतीय अशांति के जनक के रूप में जाना जाता है ।
🌿 इन्होंने 1884 में डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी और 1885 में फर्गुसन कॉलेज ( पुणे) की स्थापना की थीं।
🌿 इन्होंने दो प्रमुख समाचार पत्र केसरी ( मराठी भाषा में ) और मराठा ( अंग्रेजी भाषा में ) का प्रकाशन किए थे ।
🌿इनके द्वारा लिखी गई प्रमुख पुस्तके – गीता रहस्य, द आर्कटिक होम इन द वेदास और द ओरियन।
🍁 कुछ प्रमुख नारे –
🌿 महात्मा गांधी – करो या मरो, भारत छोड़ो 🌿 इंकलाब जिंदाबाद – भगत सिंह
🌿 सुभाष चंद्र बोस – दिल्ली चलो, जय हिंद , तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा ।
🌿 वेदों की और लौटो – स्वामी दयानंद सरस्वती ( आर्य समाज की स्थापना – 7 अप्रैल 1875 , पुस्तक – सत्यार्थ प्रकाश ) ।
10. खालसा पंथ की स्थापना किसने की थी ?
Ans – गुरु गोविंद सिंह ने ( 10th सिख गुरु ) ।
🍂 सिख धर्म में कुल 10 गुरु हुए ।
🍁 गुरु नानक (1st गुरु) – सिख धर्म के संस्थापक गुरु । ये सिकंदर लोदी, हुमायूं और बाबर के समकालीन थे । इन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब की आधारशिला रखी थी ।
🍁 गुरु अंगद ( 2nd गुरु) – इनका मूल नाम लहना था, इनको गुरु नानक जी ने अपना उत्तराधिकारी बनाए थे ।
इन्होंने गुरुमुखी को पंजाबी भाषा की लीपि और गुरु का लंगर व्यवस्था की शुरुवात की। इन्होंने मल्ल अखाड़ा ( कुश्ती और शारीरिक अभ्यास ) प्रथा की शुरुवात की ।
🌿 गुरु अमर दास (3rd गुरु) – इन्होंने “गुरु की लंगर” प्रथा को अनिवार्य कर दिया और “मंजी और पीरा” प्रणाली की शुरूआत की ।
🌿 गुरु राम दास ( 4th गुरु) – इन्होंने अमृतसर की स्थापना की जिसे मूल रूप से रामदासपुर कहा जाता है । इन्होंने सिख विवाह पद्धति ( आनंद कारज) की शुरुआत तथा गुरु पद को वंशानुगत बना दिए ।
🌿गुरु अर्जुन देव (5th गुरु) – इन्होंने अमृतसर में हरमिंदर साहिब की नींव रखी और आदि ग्रंथ ( गुरु ग्रंथ साहिब) का संकलन करवाए। गुरु अर्जुन देव जी की जहांगीर ने हत्या करवाई थी । इनको “ शहीदों की सरताज” की नाम से भी जाना जाता है ।
🌿गुरु हर गोविन्द ( 6th गुरु) – इन्होंने 1609 में अमृतसर में अकाल तख्त साहिब का निर्माण कराया। आत्मरक्षा के लिए अमृतसर में लोहगढ़ नमक किले की निर्माण कराया गया।
🌿 गुरु हर राय ( 7th गुरु) – इन्होंने सिख धर्म के प्रचार प्रसार करने के लिए उतर भारत में 360 मंजियों/ प्रचार केंदों की स्थापना की थी ।
🌿 गुरु हर किशन ( 8th गुरु) – गुरु हर किशन जी को “बाल गुरु या बाला पीर” भी कहा जाता है ।
🌿गुरु तेग बहादुर ( 9th गुरु) – इनको “हिंद दी चादर ” के नाम से भी जाना जाता है । तथा आनंदपुर साहिब शहर की स्थापना किए। इनकी हत्या औरंगजेब ने कराई थी ।
🌿गुरु गोविंद सिंह (10th गुरु) – इन्होंने 1699 को वैशाखी के दिन आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी । गुरु गोविन्द सिंह जी को “सर्वंशदानी” भी कहा जाता है ।
11. अकबर और हेमू के बीच पानीपत की दूसरी लड़ाई किस वर्ष लड़ी गई थी ?
Ans – 5 November 1556 को।
🍁 पानीपत की तीन लड़ाईयां लड़ी गई है ।
पानीपत की प्रथम युद्ध – 1526 को ( बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच )
पानीपत की दूसरी युद्ध – 1556
पानीपत की तीसरी युद्ध – 1761 ( मराठाओं और अहमद शाह अब्दाली के बीच ) ।
🍁 अकबर के द्वारा लड़ी गई प्रमुख लड़ाईयां –
🌿 मेवाड़/चित्तौड़गढ़ का युद्ध ( 1567- 1568 )
🌿गुजरात विजय ( 1572 – 1573 )
🌿हल्दीघाटी का युद्ध ( 1576) – अकबर और महाराणा प्रताप के बीच
🌿 असीरगढ़ का युद्ध ( 1601 ) 🌿 थानेसर का युद्ध ( 1567)
Thank you

