SSC GD CONSTABLE PREVIOUS YEAR QUESTION PAPERS & DETAILS SOLUTION IN HINDI 2025


इस ब्लॉग में 5 फरवरी 2025 के 2nd shift जो प्रश्न पूछे गए थे उसका डिटेल्स सॉल्यूशन के साथ साथ और भी महत्वपूर्ण  कंटेंट मिलेगी। 


1. गुजरात के कच्छ में रण उत्सव किस महीने में मनाना शुरू किया जाता है

Ans – नवंबर महीना में । 


🍁 रण उत्सव को “श्वेत रेगिस्तान उत्सव/व्हाइट डेजर्ट फेस्टिवल” भी कहा जाता है ।


🍁 गुजरात के प्रमुख महोत्सव:– 
       
      🌿  नवरात्रि & दशहरा महोत्सव।           🌿 अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव (उत्तरायण)


      🌿 जन्माष्टमी उत्सव।              🌿 मोढेरा डांस फेस्टिवल।      🌿 रथ यात्रा 


     🌿 पैराग्लाइडिंग फेस्टीवल         🌿 तर्नेतर महोत्सव      🌿 अंबाजी भदरवि पूनम मेला । 



2. 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में पुरुष और महिला के साक्षरता दर में सर्वाधिक अन्तर पाया जाता है ? 

Ans – राजस्थान। 

🍁 कुल साक्षरता दर - 74.04%         🌿 महिला साक्षरता – 65.46%      🌿 पुरुष साक्षरता – 82.14%


🌿 सर्वाधिक साक्षरता वाले राज्य – केरल (94%) और मिजोरम (91.33%) ।


🌿 सर्वाधिक साक्षरता वाले केंद्र शासित प्रदेश – लक्षद्वीप ( 91.85%) और दमन दीव ( 87.10 %)।


🌿 न्यूनतम साक्षरता वाले राज्य – बिहार (61.80%) तथा अरुणाचल प्रदेश (65.38% ) । 


🌿 न्यूनतम साक्षरता वाले केंद्र शासित प्रदेश – दादरा नगर हवेली ( 76.24% ) और पुडुचेरी ( 85.85% )।



3. विष्णु पुराण के अनुसार , चंद्रगुप्त मौर्य की माता कौन थी

Ans – मुरा, एक शिकारी की पुत्री ।


🍁 चंद्रगुप्त मौर्य –


🌿 अपने आचार्य चाणक्य/विष्णगुप्त/ कौटिल्य की मदद से नंद वंश के अंतिम राजा धनानंद को पराजित करके 321 BC को मौर्य वंश की स्थापना की ,जिसकी प्रथम राजधानी पाटलिपुत्र को बनाया। 


🌿 चंद्रगुप्त मौर्य को ग्रीक में “सेंड्रोकोट्स” कहा गया है । 


🌿 350 BC में सिकंदर के सेनापति सेल्यूकस निकेटर को हराया था तथा संधि स्वरूप सेक्यूकस निकेटर ने अपनी पुत्री हेलना का विवाह चंद्रगुप्त मौर्य से कराया। एवं 500 हाथी भी दिए । 


🌿 इसने अंतिम समय में जैन धर्म को अपनाया था । और अपने गुरु भद्राबाहु के साथ दक्षिण भारत के श्रवणबेलगोला की पहाड़ियों पर संलेखना विधि द्वारा अपना प्राण त्याग दिया। 



4. टाइम्ड आउट नियम किस खेल में लागू होता है ?

Ans – क्रिकेट में।

🍁 खेल से संबंधित प्रमुख शब्दावली –


🌿 बैडमिंटन – सर्व, स्मैश, क्लियर , ड्रॉप, फॉल्ट , ड्राइव , लव , ड्यूस , रैली और फोरकोर्ट – बैककोर्ट, लोग सर्विस.


🌿कुश्ती – नेल्सन , रिवर्सल , टेकडाउन , एक्शन , बाउट , नियर फॉल ।


🌿 क्रिकेट –  डक, स्ट्राइक रेट , शोल्डर आर्म्स, स्वीप, कवर ड्राइव, गूगली, यॉर्कर, सिली प्वाइंट, पॉपिंग क्रीज़ ।



🌿 फुटबॉल – ड्रिबल, ऑफसाइड, फॉल, पेनल्टी किक, हेडर, अशिष्ट, थ्रू बॉल , कॉर्नर किक ।


🍁 खिलाड़ियों की संख्या – 


🌿 क्रिकेट/फुटबॉल/हॉकी – 11      🌿 खो– खो/बेसबॉल – 9     🌿 कब्बडी/नेटबॉल/वॉटरपोलो – 7  

 🌿 वॉलीबॉल – 6           🌿 बॉस्केटबॉल – 5      🌿 पोलो – 4      🌿 टेनिस/बैडमिंटन – 1 या 2 




5. कृष्ण जिले के कुचेलापुरम गांव में किस शास्त्रीय नृत्य की उत्पत्ति हुई है ? 

Ans – कुचिपुड़ी। 


🍁 शास्त्रीय नृत्य – 


🌿 भरतनाट्यम – तमिलनाडु       🌿 कथक – उतर भारत/उतर प्रदेश     🌿 कथकली – केरल 


🌿 कुचिपुड़ी – आंध्रप्रदेश         🌿 ओड़िसी – ओडिशा       🌿 मणिपुरी – मणिपुर


🌿 सत्रिया – असम       🌿 मोहिनीअट्टम – केरल 



6. पद्म श्री मुकुंद नायक को निम्नलिखित में से किस श्रेणी के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया था?

Ans – लोक संगीत । 


🍁 मुकुंद नायक – संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार(2017, पर सम्मानित 2019 में ) , पद्म श्री पुरस्कार (2017) ।


🍁 कव्वाली के जनक – अमीर खुसरो 


🍁 कर्नाटक संगीत के जनक – पुरंदर दास ।



7. रायगढ़ दरबार के एकमात्र जीवित 87-वर्षीय कथक नर्तक रामलाल बरेठ (Ramlal Bareth) को 2024 में निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

ans – पद्म श्री पुरस्कार। 


🍁 लखनऊ और जयपुर घराना , कथक नृत्य के प्रमुख घराना है । 


🍁 कथक नृत्य के प्रमुख कलाकार – पंडित बिरजू महाराज, लच्छू महाराज, शंभू महाराज ,सितारा देवी , पंडित दुर्गा लाल, 
शोभना नारायण, कुमुदिनी लाखिया और सरस्वती सेन ।



8. विलेब्रोर्ड स्नेल (Willebrod Snell) का कौन-सा नियम विज्ञान में सबसे महत्वपूर्ण योगदान है?

Ans – अपवर्तन का नियम । 


🍁 अपवर्तन का नियम – अपवर्तन के दो नियम हैं।


(i ) पहला नियम/आपतन का नियम – आपतित किरण , अपवर्तित किरण और आपतन बिंदु पर खींचा गया अभिलंब ये तीनों एक ही तल/समतल पर रहते हैं । 


(i i) दूसरा नियम/ स्नेल का नियम – आपतन कोण की ज्या (sine) और अपवर्तन कोन की ज्या(sine ) का अनुपात एक नियतांक / स्थिरांक होता है । 


🍁 श्यानता का नियम – किसी बहते हुए द्रव (या गैस) की दो परतों के बीच लगने वाला श्यान बल (Viscous Force) उन परतों के संपर्क क्षेत्रफल और उनके बीच के वेग प्रवणता (Velocity Gradient) के सीधे समानुपाती होता है।


🍁 गति का नियम – गति / न्यूटन के गति के प्रमुख 3 नियम हैं। 


(i) प्रथम नियम – यदि कोई वस्तु विराम अवस्था में है तो वह विराम अवस्था में ही रहेगी। और यदि कोई वस्तु एक समान गति से सीधी रेखा में चल रही होगी तो वह चलती रहेगी, जब तक कि उसे पर कोई बाहरी बल कार्य न करें। इस प्रथम नियम को “ जड़त्व का नियम ” भी कहा जाता है ।


(i i) दूसरा नियम – किसी वस्तु पर लगने वाला बल उसके द्रव्यमान और त्वरण के गुणनफल के बराबर होता है। अथवा किसी वस्तु के संवेग परिवर्तन की दर उस वस्तु पर लगाया गया बल के समानुपाती होता है।


(i i i) तीसरा नियम – प्रत्येक क्रिया के बराबर और विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। अर्थात जब एक वस्तु दूसरे वस्तु पर बल लगाता है तो दूसरी वस्तु भी पहले वस्तु पर उतना ही बल और विपरीत दिशा में लगाती है। इसे क्रिया – प्रतिक्रिया का नियम भी कहते हैं। 



9. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया गया था ? 

Ans - बम्बई अधिवेशन,1942


🍁 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को एलन ऑक्टेवियन ह्यूम ने की थी ।

 
🍁 INC की पहली अधिवेशन 1885 में मुंबई में हुई थी जिसकी अध्यक्षता  व्योमेश चंद्र बनर्जी ने की थी ।इसमें कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग ली थी ।


🍁 कलकत्ता अधिवेशन 1886 – अध्यक्षता – दादाभाई नौरोजी ।


🍁 मद्रास अधिवेशन 1887 –  अध्यक्ष – बदरुद्दीन तैयबजी ( प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष ) ।


🍁 इलाहाबाद अधिवेशन 1888 – अध्यक्ष – जॉर्ज यूल ( प्रथम गैर भारतीय या अंग्रेज अध्यक्ष)। 


🍁 कलकत्ता अधिवेशन 1896 -  अध्यक्ष - रहमतुल्ला सयानी ( पहली बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गया गया)। 


🍁 बनारस अधिवेशन 1905 – अध्यक्ष – गोपाल कृष्ण गोखले ( बंगाल विभाजन का विरोध तथा स्वदेशी आंदोलन का समर्थन किया गया) । 
🌿 बंगाल विभाजन – 16 अक्टूबर 1905    🌿 स्वदेशी आंदोलन – 7 अगस्त 1905


🍁 सूरत अधिवेशन – 1907  – अध्यक्ष – रास बिहारी बोस ( कांग्रेस का विभाजन – दो दल में, नरम दल और गरम दल) ।


🍁 कोलकाता अधिवेशन 1911 – अध्यक्ष – विशन नारायण धर ( पहली बार राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया)।


🍁 लखनऊ अधिवेशन 1916 – अध्यक्ष – अंबिका चरण मजूमदार ( कांग्रेस के नरम और गरम दल एक हुए, INC और मुस्लिम लीग के बीच समझौता) 


🍁 कोलकाता अधिवेशन 1917 – अध्यक्ष – एनी बेसेंट ( पहली महिला अध्यक्ष) ।


🍁 बेलगाम अधिवेशन 1924 – अध्यक्ष – महात्मा गांधी ( एकमात्र अधिवेशन जिसकी अध्यक्षता महात्मा गांधी ने की थी)।


🍁 कानपुर अधिवेशन 1925–  अध्यक्ष – सरोजिनी नायडू ( कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अधक्ष) । 


🍁 लाहौर अधिवेशन 1929– अध्यक्ष – पंडित जवाहरलाल नेहरू ( पूर्ण स्वराज प्रस्ताव पारित तथा 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया) ।


🍁 कराची अधिवेशन 1931– अध्यक्ष – सरदार वल्लभभाई पटेल 


🍁 फैजपुर अधिवेशन 1937 – अध्यक्ष – जवाहरलाल नेहरू ( गांव में आयोजित होने वाला पहला अधिवेशन)।


🍁 हरिपुरा अधिवेशन 1938 –  अध्यक्ष–  सुभाष चंद्र बोस ( राष्ट्रीय योजना समिति का गठन किया गया)।


🍁 त्रिपुरा अधिवेशन 1939 – अध्यक्ष – सुभाष चंद्र बोस ( अध्यक्ष पद के चुनाव में सुभाष चंद्र बोस ने गांधी जी द्वारा समर्थित पट्टाभी सीतारमैया को हराया था।  परन्तु विवाद होने के बाद सुभाष चंद्र बोस ने इस्तीफा दे दिया और 3 मई 1939 को  'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की। इसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष बने) ।


🍁 मेरठ अधिवेशन 1946 – अध्यक्ष–  जे बी कृपलानी(  स्वतंत्रता के समय भी यही अध्यक्ष थे )।


🍁 जयपुर अधिवेशन 1948 – अध्यक्ष – बी पट्टाभि सीतारमैया ( स्वतंत्रता के बाद पहली अधिवेशन)। 




10. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , पहले किस राज्य की राज्यपाल रह चुकी थी ? 

Ans - झारखंड ।


🍁 झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री – हेमंत सरेन


 🍁 झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार।



11. सामान्यत नदी के ऊपरी भाग में क्या बनती है ? 

Ans – तंग घाटी ( gorges) ।


12. भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना कौन से साल में शुरू हुई थी ? 

Ans - 1951 में।


🍁 भरता में पंचवर्षीय योजना सोवियत संघ  से प्रेरित होकर लागू किया गया था ।


🍁 योजना आयोग 1950 –  योजनाओं को तैयार करके लागू करने का कार्य ।


🍁 राष्ट्रीय विकास परिषद ( नेशनल डेवलेपमेंट काउंसिल) 1952– इसका कार्य पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम स्वीकृति देना होगा था । 


🍁 कुल 12 पंचवर्षीय योजना चलाए गए , उसके बाद योजना आयोग के बदले नीति आयोग(1जनवरी 2015)की स्थापना की गई ।


🌿 प्रथम योजना (1951-56):– हेराल्ड-डोमर मॉडल पर आधारित तथा कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई ।


🌿 दूसरी योजना (1956-61):– पी.सी. महालनोबिस मॉडल पर आधारित तथा  भारी उद्योगों और खनिजों को प्राथमिकता दी गई।


🌿 तीसरी योजना (1961-66):– इसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना था परन्तु भारत-चीन(1962) और भारत-पाकिस्तान (1965) युद्ध के कारण यह असफल रही।


🌿 योजना अवकाश (1966-69):– इस समय period में सूखे और युद्ध के कारण तीन वार्षिक योजनाएं चलाई गईं थीं ।


🌿 4थी योजना (1969-74):–  इसका मुख्य उद्देश्य स्थायित्व के साथ विकास एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करना था ।


🌿 पाँचवीं योजना (1974-78):–  इसका मुख्य नारा 'गरीबी हटाओ' और आत्मनिर्भरता की प्राप्ति करना था। इसे इसका tennure  पूरा होने से 1 वर्ष पहले ही समाप्त कर दिया गया । 


🌿छठी योजना (1980-85):–  इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और रोजगार में वृद्धि करना था।


🌿सातवीं योजना (1985-90): इसमें "भोजन, काम तथा उत्पादन" का नारा दिया गया था । 


🌿 वार्षिक योजनाएँ (1990-92): –  आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के कारण इसमें 2 वार्षिक योजनाएं चलाए गए।


🌿8 वीं योजना (1992-97):–  इसमें मानव संसाधन विकास (शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार) को प्राथमिकता दी गई।


🌿9 वीं योजना (1997-2002):–  इसका मुख्य लक्ष्य न्यायपूर्ण वितरण और समानता के साथ विकास  था।


🌿 दसवीं योजना (2002-07):–  इसका लक्ष्य देश से गरीबी और बेरोजगारी को कम करना और प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करना था।


🌿ग्यारहवीं योजना (2007-12):–  इसका मुख्य उद्देश्य "तीव्रतम एवं समावेशी विकास" था।


🌿बारहवीं योजना (2012-17):–  इसका उद्देश्य "तीव्र, अधिक समावेशी और धारणीय विकास" था।





13. अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में मैदान की मानक चौड़ाई कितनी होती है? 

Ans - 55 मीटर।


14. भारत के महान्यायवादी किसको कानूनी सलाह  प्रदान करता है? 

Ans - भारत सरकार ( संघ सरकार ) को ।


🍁 महान्यायवादी भारत सरकार के सर्वोच्च विधि अधिकारी होते हैं। अनुच्छेद 76 के अनुसार भारत सरकार को कानूनी मामलों में यह सलाह देते हैं। 



15. भारत में प्रमुख फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के संबंध में 2018-19 के केंद्रीय बजट में कौन-सा पूर्व निर्धारित सिद्धांत घोषित किया गया था?

Ans - उत्पादन लागत का  डेढ़ गुना ।



16. भारत सरकार अधिनियम, 1935 ने संघ (केन्द्रीय सरकार) और प्रांतों के बीच शक्तियों के विभाजन की कितनी सूचियाँ प्रदान कीं?

Ans - तीन सूचियां।


(i) संघीय सूची ( 59 विषय )     (i i) प्रांतीय सूची ( 54 विषय )     (i i i) समवर्ती सूची ( 36 विषय ) ।




17. जल में निलम्बित ठोस पदार्थों की बढ़ी हुई सांद्रता तथा उनका तली पर जमा होना, जहां वे अवांछनीय होते हैं, किस प्रकार का जल प्रदूषण उत्पन्न करता है?


Ans - गादन (Siltation).


18. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस उत्तरी राज्य की साक्षरता दर सबसे अधिक है?

Ans - हिमाचल प्रदेश की ।


19. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अक्टूबर 2024 में संधारणीय कृषि को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता के लिए खाद्य सुरक्षा हासिल करने के लिए किस योजना को स्वीकृति दी?

Ans - पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना ।



20. हरित क्रांति के दौरान कौन-सी नई कृषि पद्धति शुरू की गई थी?

Ans - आधुनिक सिंचाई तकनीकों का उपयोग ।


🍁 डॉ नॉर्मन बोरलॉग (Norman Borlaug) को विश्व  में हरित क्रांति का जनक माना जाता है।


🍁 डॉ एम एस स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रांति का जनक माना जाता है ।


🍁 इसमें पारंपरिक बीजों की जगह HYV बीज का प्रयोग किया गया।


🍁 हरित क्रांति का सबसे ज्यादा और सकारात्मक प्रभाव गेहूं और चावल की फसलों पर पड़ा।

🍁 पीली क्रांति – तिलहन   🍁 गोल क्रांति – आलू   🍁 लाल क्रांति – टमाटर और मांस 


🍁 श्वेत क्रांति – दुग्ध उत्पादन ( जनक – वर्गीज कुरियन)   🍁 नीली क्रांति – मछली उत्पादन 


🍁 गुलाबी क्रांति – प्याज और झींगा मछली    🍁 गोल्डन फाइबर क्रांति – जुट/पटसन 


🍁 काली क्रांति – पेट्रोलियम/खनिज तेल । 


           


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!