1. अभिनय कला (नृत्य और संगीत) से संबंधित प्रारंभिक 'ग्रंथ 'नाट्यशास्त्र' को किस ऋषि द्वारा संकलित
किया गयाा था?
(A) भारतमुनि। (B) वाल्मीकि। (C) शाक्य। (D) अगस्त्य
Ans - भरतमुनि ।
🔃 🖊️ नाट्यशास्त्र को 5th वेद या नाट्यवेद भी कहा जाता है ।
🖊️ भरतमुनि को भारतीय नाट्य, नृत्य और संगीत कला का जनक माना जाता है ।
🖊️ वाल्मीकी, रामायण महाकाव्य की रचयिता है, इन्हें संस्कृत की प्रथम कवि/आदिकवि मानी जाती है ।
2. 1968 में मैक्सिकन सरकार द्वारा किसे उनकी कोरियोग्राफी के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया
था?
A). मृणालिनी साराभाई B). शोवना नारायण C). रुक्मिणी अरुंडेल D). रेखा
Ans - मृणालिनी साराभाई।
🔃🖊️ मृणालिनी साराभाई , भरतनाट्यम और कथकली की प्रमुख नृत्यांगना थीं। इन्होंने 1949 में अहमदाबाद में 'दर्पण एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स' की स्थापना की थीं।
🖊️ मृणालिनी साराभाई को 1965 में पद्मश्री और 1992 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था ।
🖊️ शोभना नारायण एक कथक नृत्यांगना हैं ।
🖊️ रुक्मणि अरुंडेल एक भरतनाट्यम नृत्यांगना थीं। और राज्यसभा ( संसद के उच्च सदन) की सदस्य के रूप में मनोनीत होने वाली पहली महिला थीं। इनको 1956 में पद्म भूषण और 1984 में कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया था।
3. 1906 में स्थापित अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
A). नवाब सलीमुल्लाह खान B). मुहम्मद अली जिन्ना
C). सर सुल्तान मुहम्मद शाह D). आगा खान तृतीय
Ans - आगा खान तृतीय।
🔃🖊️ मुस्लिम लीग की स्थापना 30 दिसंबर 1906 को ढाका (अब बांग्लादेश) में हुई थी। ( मुख्यालय – लखनऊ ) ।
🖊️ संस्थापक सदस्य – नवाब ख्वाजा सलीमुल्लाह, आगा खान III, नवाब वकार-उल-मुल्क और नवाब मोहसिन-उल-मुल्क।
4.बास्केटबॉल के खेल में, प्रत्येक बास्केट में 18” लंबाई के सफेद कॉर्ड नेट (white cord net) के साथ
___________ आंतरिक व्यास वाली एक दाब-मोचन NBA-अनुमोदित (pressure-release NBA-
approved) धातु सुरक्षा रिंग होगी।
A). 20" B). 19" C). 18" D). 17"
Ans - 18"
🔃🖊️ बॉस्केटबॉल में प्रत्येक टीम में 5 मुख्य खिलाड़ी कोर्ट पर होते हैं। तथा इस खेल का आविष्कार 1891 में अमेरिका में जेम्स नाइस्मिथ द्वारा किया गया था।
🖊️ बॉस्केटबॉल, ओलंपिक में भी शामिल है और NBA (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) सबसे लोकप्रिय लीग है ।
🖊️ बॉस्केटबॉल में प्रयोग प्रमुख शब्दावली – ड्रिबलिंग (गेंद टपकाना), शूटिंग (गोल करना), पासिंग (साथी को गेंद देना), और रिबाउंडिंग (मिस्ड शॉट पकड़ना) ।
5. एक चिकनी क्षैतिज मेज पर d दूरी तय करने वाली m द्रव्यमान की एक पुस्तक के लिए, गुरुत्वाकर्षण बलके द्वारा किया गया कार्य ज्ञात कीजिए।
A). m d cos θ B). md C). 0 D). mgd
Ans - ज़ीरो (0) ।
6. निम्नलिखित में से किसे जून 2024 में जनजातीय कार्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया?
A). भूपेन्द्र यादव B). जुएल ओराम C). प्रह्लाद जोशी D). अश्विनी वैष्णव
Ans - जुएल ओराम।
🔃🖊️ भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री
🖊️ प्रह्लाद जोशी – केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
🖊️ अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ।
7. वसंत त्योहार, अली-ऐ-लिगांग (Ali-Aye-Ligang), भारतीय राज्य _________ में फागुन महीने के पहले बुधवार को मनाया जाता है।
A). असम B). गोवा C). केरल D). हिमाचल प्रदेश
Ans - असम।
🔃प्रमुख त्यौहार –
🖊️ असम – रोंगाली/बोहाग बिहू (अप्रैल), काटी/कोंगाली बिहू (अक्टूबर), और माघ/भोगाली बिहू (जनवरी) , अंबुबाची मेला, माजुली महोत्सव, चाय महोत्सव, और बैशागु (बोडो समुदाय द्वारा) , देहिंग पटकाई महोत्सव , मी-डम-मी-फी त्यौहार ( अहोम समुदाय द्वारा ) ।
🖊️ गोवा – गोवा कार्निवल (फरवरी), शिग्मो महोत्सव (मार्च), साओ जोआओ (जून), सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (दिसंबर), और गोवा सनबर्न महोत्सव और बोनडरम फेस्टिवल (अगस्त) , थ्री किंग्स फीस्ट (जनवरी) तथा बोंडेराम महोत्सव ।
🖊️ केरल – थेय्यम महोत्सव , अट्टुकल पोंगल , ओणम (फसल उत्सव और राजा महाबली की वापसी), विशु (केरल का नव वर्ष), त्रिशूर पूरम (हाथियों का भव्य उत्सव), और मकरविलक्कू (सबरीमाला मंदिर महोत्सव) ।
🖊️ हिमाचल प्रदेश – कुल्लू दशहरा, मंडी शिवरात्रि, मिंजर मेला, लोसार (तिब्बती नव वर्ष), और हल्दा , फुलाइच / ओखयांग ,लोहड़ी / माघी , डूंगरी महोत्सव , सौर फेस्टिवल तथा रौलाने फेस्टिवल ।
8. भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और तालवादक येल्ला वेंकटेश्वर राव (Yella Venkateswara Rao) द्वारा कौन-सा संगीत वाद्ययंत्र बजाया जाता है?
A). नादस्वरन B). मृदंगम C). घटम D). पखावज
Ans - मृदंगम।
🔃🖊️ नादस्वरन के प्रमुख कलाकार – शेख चिन्ना मौलाना(1998- कलानिधि पुरस्कार) ,करुकुरिची अरुणाचलम और शेषमपट्टी शिवलिंगम तथा तिरुवरूर एस. लचप्पा पिल्लई , टी.एन. राजरत्नम पिल्लई।
🖊️ मृदंगम के प्रमुख कलाकार – पलघाट मणि अय्यर, पलघाट रघु, कराईकुडी मणि, वेल्लोर जी. रामभद्रन, और टी.के. मूर्ति और निदुमोलु सुमति।
🖊️ घटम के प्रमुख कलाकार – टी.एच. विनायक्रम (विक्कु विनायक्रम), सुरेश वैद्यनाथन, सुमना चंद्रशेखर और ई.एम. सुब्रमण्यम।
🖊️ पखावज के प्रमुख कलाकार – पंडित पुरुषोत्तम दास (पखावज के जादूगर), राजा छत्रपति सिंह, दालचंद शर्मा, भोजनाथ पाठक, पंडित अमरनाथ मिश्र, मोहन श्याम शर्मा, और निशांत सिंह व अंकित पारिख ।
9. वह सबसे प्रसिद्ध शक शासक कौन था जो गिरनार में अपने शिलालेख के लिए जाना जाता है?
A). मिनांडर B). डेमेट्रियस C). रूद्रदमन D). रुद्रभूति
Ans - रुद्रदमन।
🔃🖊️ मिनांडर / मिलिंद, सबसे प्रसिद्ध इंडो-ग्रीक (यवन) राजाओं में से एक था । इसने बौद्ध भिक्षु नागसेन से शिक्षा ली और बौद्ध धर्म अपना लिया। मिलिंदपन्हो , इनके और नागसेन दार्शनिक प्रश्नों के उतरो का संकलन है ।
🖊️ डेमेट्रियस को राजाओं का राजा" कहा जाता है । इसने द्विभाषी सिक्के जारी किए, जिन पर यूनानी और खरोष्ठी लिपियां अंकित थीं ।
🖊️ रुद्रदमन प्रथम, पश्चिमी क्षत्रप वंश का सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली शक शासक था। जूनागढ़ अभिलेख इन्हीं से संबंधित है । इन्होंने गुजरात के सुदर्शन झील का पुनरुद्धार करवाया था ।
10. निम्नलिखित में से कौन-सा वह प्रमुख कारक है जिसने वैश्वीकरण को सुगम बनाया है?
A). बढ़े हुए टैरिफ और व्यापार अवरोध B). प्रौद्योगिकी में तीव्र सुधार
C). बहुराष्ट्री य निगमों में गिरावट D). अलगाववादी नीतियां
Ans - प्रौद्योगिकी में तीव्र सुधार ।
11. निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य आत्मनिर्भरता प्राप्त करना तथा 'स्थिरता के साथ
वृद्धि' करना था?
A). चतुर्थ योजना B). सातवीं योजना C). छठी योजना D). द्वितीय योजना
Ans - चतुर्थ योजना ।
🔃🖊️ चतुर्थ पंचवर्षीय योजना (1969-74) गाडगिल फार्मूले पर आधारित था । और इस समय काल के दौरान 14 प्रमुख भारतीय बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया और हरित क्रांति के जरिए कृषि को बढ़ावा दिया गया।
🖊️ सातवीं पंचवर्षीय योजना (1985-90), प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान प्रस्तुत की गई। जिसमें प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से औद्योगिक उत्पादकता के स्तर में सुधार पर ज़ोर दिया गया ।
🖊️ छठी पंचवर्षीय योजना (1980-85) के दौरान जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिये, परिवार नियोजन कार्यक्रम शुरू किया गया। तथा शिवरमन समिति की सिफारिश पर, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक- नाबार्ड (National Bank for Agriculture and Rural Development- NABARD) की स्थापना की गई।
🖊️ द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956-61), पी सी महालनोविस मॉडल पर आधारित थी। तीव्र औद्योगीकरण और सार्वजनिक क्षेत्र पर और त्वरित संरचनात्मक परिवर्तन पर ज़ोर दिया।
12. सितंबर 2024 तक की स्थिति के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कौन हैं?
A). नायब सिंह सैनी B). भूपेन्द्र पटेल C). एम. के. स्टालिन D). हेमन्त सोरेन
Ans - एम के स्टालिन ।
🔃🖊️ अब वर्तमान मई 2026 से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के जगह पर जोसेफ विजय ( थालपती विजय ) हैं।
🖊️ भूपेंद्र पटेल – गुजरात के मुख्यमंत्री 🖊️ नायब सिंह सैनी – हरियाणा के मुख्यमंत्री
🖊️ हेमंत सोरेन – झारखंड के मुख्यमंत्री ।
13. निम्नलिखित में से किसने फिट इंडिया फ्रीडम रन (Fit India Freedom Run) 2.0 का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम
लॉन्च किया?
A). नरेंद्र मोदी वोB). अनुराग ठाकुर C). अमित शाह D). द्रौपदी मुर्मू
Ans - अनुराग ठाकुर।
14. मच्छरों द्वारा फैलने वाले उस वायरस का नाम बताइए जो मस्तिष्क में शोथ (inflammation) उत्पन्न
करता है?
A). लिम्फैटिक फाइलेरियासिस B). पीत ज्वर वायरस
C). फ्रांसिसेला टुलारेंसिस। D). जापानीज़ इंसेफेलाइटिस
Ans - जापानीज़ इंसेफेलाइटिस ।
15. निम्नलिखित में से कौन-सा, भारतीय अर्थव्यवस्था के तृतीयक क्षेत्रक (tertiary sector) से संबंधित है?
A). विनिर्माण B). लोक प्रशासन C). विद्युत आपूर्ति सेवाएँ D). वानिकी
Ans - लोक प्रशासन।
🔃🖊️ प्राथमिक क्षेत्र (Primary Sector) – कृषि, वानिकी, मछली पकड़ना, खनन, और खनिज निष्कर्षण।
🖊️ द्वितीयक क्षेत्र (Secondary Sector) – कारखानों में उत्पादन, कपड़ा मिलें, लोहे और इस्पात का उत्पादन, ऑटोमोबाइल निर्माण।
🖊️ तृतीयक क्षेत्र (Tertiary Sector) – बैंकिंग, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, और व्यापार।
16. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस प्रवासन धारा (stream of migration) का
प्रतिशत सबसे अधिक है?
A). शहरी से ग्रामीण B). शहरी से शहरी C). ग्रामीण से शहरी D). ग्रामीण से ग्रामीण
Ans - ग्रामीण से ग्रामीण ।
17. भारतीय संविधान के किस संशोधन के अंतर्गत संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा
दिया गया?
A). 52वें संशोधन B). 42वें संशोधन C). 44वें संशोधन D). 61वें संशोधन
Ans - 44th संशोधन।
🔃🖊️ 52th संविधान संशोधन 1985 – दलबदल विरोधी कानून से संबंधित और 10th अनुसूची जोड़ी गई ।
🖊️ 42वां संविधान संशोधन 1976 – इसे मिनी संविधान कहा जाता है । इसके तहत संविधान के प्रस्तावना में समाजवादी', 'धर्मनिरपेक्ष' और 'अखंडता' शब्द जोड़े गए। तथा स्वर्णसिंह समिति की सिफारिशों पर 10 मौलिक कर्तव्य जोड़े गए (भाग IV-A, अनुच्छेद 51A) ।
🖊️ 44वां संविधान संशोधन 1978 – अनुच्छेद 31 को समाप्त कर संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों (भाग III) से हटाकर कानूनी अधिकार (अनुच्छेद 300A) बना दिया गया। इसी संशोधन के तहत अनुच्छेद 352 में "आंतरिक अशांति" शब्द को हटाकर "सशस्त्र विद्रोह" शब्द जोड़ा गया।
🖊️ 61वां संविधान संशोधन , 1988 – लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों में मतदान की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किय गया ।
18. धिवेही, भारत के किस पड़ोसी देश की राजभाषा (official language) है?
A). मालदीव B). श्रीलंका C). म्यांमार D). भूटान
Ans – मालदीव।
🔃🖊️ श्रीलंका की राजभाषा – सिंहली (Sinhala) और तमिल (Tamil) ।
🖊️ म्यांमार की राजभाषा – बर्मी। 🖊️ भूटान की राजभाषा – जोंगखा/ भूटानी।
19. निम्नलिखित में से क्या, भारत में किसी राज्य के राज्यपाल की शक्ति के अंतर्गत नहीं आता है?
A). विधायी शक्ति (Legislative power) B). कार्यपालक शक्ति (Executive power)
C). अनिवार्य शक्ति (Obligatory power)। D). विवेकाधिकार (Discretionary power
Ans - अनिवार्य शक्ति (Obligatory power)।
20. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे खारा जल निकाय है जो पूर्व में जॉर्डन और पश्चिम में इज़राइल की सीमा
से लगा हुआ है?
A). डोन जुआन पॉण्ड (Don Juan Pond)। B). ग्रेट साल्ट लेक (Great Salt Lake)
C). मृत सागर (Dead Sea) D). विश्व महासागर (World Ocean)
Ans - मृत सागर (Dead Sea) ।

