1. किसी राज्य की विधान सभा को भंग करने की शक्ति किसके पास निहित है?
Ans – राज्य के राज्यपाल।
🔃 राज्यपाल:–
🖊️ राज्यों के संवैधानिक प्रमुख । 🖊️ राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्ति ।
🖊️ भाग - 6 ( अनुच्छेद 153 से 167 तक संबंधित ) ।
2. संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 का उद्देश्य
किस भारतीय राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सूची को संशोधित
करना है?
Ans - ओडिशा।
3. भारतीय पैरा एथलीट पारुल परमार किस खेल से संबंध रखती हैं?
Ans - बैडमिंटन।
🔃 प्रमुख बैडमिंटन खिलाड़ी:-
पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, प्रकाश पादुकोण, लक्ष्य सेन,
और किदाम्बी श्रीकांत तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ।
4. कपड़ा उद्योग में कपड़ों के श्वेतन (या रंग हटाने) के लिए किस रसायन का उपयोग किया जाता है?
Ans - कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड।
🔃 अन्य नाम :- ब्लीचिंग पाउडर , क्लोराइड ऑफ लाइम {Cao(cl)2} ।
5. कौन-सा वेद मुख्य रूप से बुरी आत्माओं और बीमारियों को दूर करने के लिए जादुई
मंत्रों और आकर्षण का संग्रह है?
Ans - अथर्ववेद।
6. बांग्लादेश के संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा बांग्लादेश का राज्य धर्म है?
Ans - इस्लाम।
7. किस अधिकार को जीवन का अधिकार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का एक
घटक माना जाता है?
Ans - निजता का अधिकार।
🔃 मौलिक अधिकार – भाग 3
🖊️ वर्तमान में 6 मौलिक अधिकार। मूल संविधान में 7 मौलिक अधिकार।
🖊️ समता का अधिकार (अनुच्छेद 14-18)। 🖊️ स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19-22) ।
🖊️ शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23-24)। 🖊️ धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25-28)।
🖊️ संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 29-30) । 🖊️ संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32)।
🖊️ संपत्ति के अधिकार ( मूल संविधान में मूल अधिकार था परन्तु 44वें संविधान संशोधन 1978 द्वारा मौलिक अधिकार से हटाकर कानूनी अधिकार ( अनुच्छेद – 300A ) के अंतर्गत रखा गया है ।
8. लॉरेंशियम, एक रासायनिक तत्व जिसे एक्टिनाइड्स के अंतिम सदस्य के रूप में वर्गीकृत किया गया है,
का परमाणु क्रमांक कितना है?
Ans - 103 ।
9. 'कलिंग महोत्सव' किस राज्य में मनाया जाता है ?
Ans - ओडिशा।
🔃 ओडिशा राज्य के प्रमुख महोत्सव:–
🖊️ रथ यात्रा , नुआखाई , बाली यात्रा , दोल पूर्णिमा , कोणार्क नृत्य महोत्सव ,राजा पर्व
🖊️ महाबिसुवा संक्रांति , चतर जात्रा , धनु जात्रा ।
10. 1947 में जब भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई, तब ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन थे?
Ans - क्लेमेंट एटली।
11. प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-1956) का मुख्य लक्ष्य क्या था?
Ans - कृषि क्षेत्र में विकास।
12. पंचवर्षीय योजना का निम्नलिखित में से कौन-सा लक्ष्य सीधे जनता से संबंधित है?
Ans - समता।
13. रॉक 'एन' रोल (Rock 'n' Roll) को हिंदी धुनों में लाने वाले पहले संगीत निर्देशक
थे?
Ans - राहुल देव बर्मन ।
14. पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित शोवना नारायण किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित हैं?
Ans - कथक नृत्य।
🔃 🖊️ कथक नृत्य के प्रमुख कलाकार – पंडित बिरजू महाराज, सितारा देवी, शंभू महाराज, लच्छू महाराज, शोवना नारायण, और कुमुदिनी लखिया
🖊️ भरतनाट्यम के प्रमुख कलाकार – रुक्मिणी देवी अरुंडेल, तंजोर बालासरस्वती, यामिनी कृष्णमूर्ति और मृणालिनी साराभाई
🖊️ ओड़िसी के प्रमुख कलाकार – संयुक्त पाणिग्रही, सोनल मानसिंह, माधवी मुद्गल, और कुमकुम मोहंती , केलुचरण महापात्रा, पंकज चरण दास, देबा प्रसाद दास और रघुनाथ दत्ता ।
🖊️ मणिपुरी के प्रमुख कलाकार – गुरु बिपिन सिंह , राजकुमार सिंहजीत सिंह, और झावेरी बहनें (दर्शना, नयना, रंजना और सुवर्णा) , कलाबती देवी, बिभाबोती देवी और प्रीति पटेल।
15. ऐसी पहली पंचवर्षीय योजना कौन-सी थी जिसे पूरी होने से पहले ही समाप्त कर दिया गया और क्यों?
Ans - पाँचवीं योजना(1974- 1978 ), सरकार में परिवर्तन के कारण ।
16. नीलगिरि सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है, यह किन तीन राज्यों के त्रि-सीमा पर स्थित है?
Ans - तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक।
🔃 नीलगिरी पर्वत की सबसे ऊंची चोटी दौदाबेटा है ।
17. रानी मचैया कौन सी राज्य की एक उम्माथत (Ummathat) लोक नर्तकी हैं, जिन्हें कला (लोक
नृत्य) के क्षेत्र में पद्म श्री 2023 प्राप्त हुआ ?
Ans - कर्नाटक की ।
18. राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2023 के अनुसार, किस राज्य में सबसे तेजी से गरीबी में कमी आई है?
Ans - उत्तरप्रदेश।
19. जून 2024 में, किसने अपनी वायनाड लोकसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया?
Ans - राहुल गांधी।

