1. तीसरी पंचवर्षीय योजना (1961-1966) में उल्लेख की गई प्रमुख आर्थिक चुनौती क्या थी?
Ans - युद्धकालीन व्यय और संसाधन आवंटन ।
🔃 पंचवर्षीय योजना :-
🖊️ कुल 12 पंचवर्षीय योजना ।
🖊️ प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) :- हैरोड डोमर मॉडल पर आधारित, पाँच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना , कृषि क्षेत्र पर केंद्रित ।
🖊️ द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956-61) :- पी सी महालनोविस मॉडल पर आधारित, तीव्र औद्योगीकरण और सार्वजनिक क्षेत्र ज़ोर।
🖊️ तृतीय पंचवर्षीय योजना (1961-66) :- भारत - चीन युद्ध( 1962 ) और भारत - पाकिस्तान युद्ध (1965 ) के कारण विफल।
🖊️ योजना अवकाश ( 1966 - 1969 ) 🖊️ चतुर्थ पंचवर्षीय योजना (1969-74) :- गाडगिल फार्मूले पर आधारित, 14 प्रमुख भारतीय बैंकों का राष्ट्रीयकरण और हरित क्रांति की शुरुआत।
🖊️ पाँचवीं पंचवर्षीय योजना (1974-78) :- ग़रीबी उन्मूलन पर ज़ोर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रणाली की शुरुआत। 🖊️ रोलिंग प्लान (1978-80) .
🖊️ छठी पंचवर्षीय योजना (1980-85) :- परिवार नियोजन कार्यक्रम की शुरुआत, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ( NABARD - 1982) की स्थापना ।
🖊️सातवीं पंचवर्षीय योजना (1985-90) 🖊️ वार्षिक योजनाएँ (1990-92), LPG ( Liberalisation, Privatisation, Globalisation - 1991 ) की शुरुआत।
🖊️आठवीं पंचवर्षीय योजना (1992-97) : - उद्योगों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा, विश्व व्यापार संगठन की गठन( 1995).
🖊️ नौवीं पंचवर्षीय योजना (1997-2002) 🖊️दसवीं पंचवर्षीय योजना (2002-07)
🖊️ ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना (2007-2012) :- तीव्र और अधिक समावेशी विकास की उद्देश्य, 2009 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम की शुरूवात।
🖊️बारहवीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) :- तीव्र, अधिक समावेशी और धारणीय विकास”पर आधारित।
2. हरित क्रांति, अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र से संबंधित है?
Ans - कृषि क्षेत्र से ।
3.पृथ्वी पर दो सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान कौन-से हैं जहाँ एक वर्ष में 1,080 cm से अधिक वर्षा होती है
Ans - चेरापूंजी और मासिनराम।
4.माइकल फैराडे ने विद्युत ट्रांसफार्मर और जनरेटर के पीछे के सिद्धांत, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की खोज
कब की थी?
Ans - 1831.
5. संगीत अकादमी (Music Academy) से प्रतिष्ठित नाट्य कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित लक्ष्मी
विश्वनाथन किस नृत्य शैली के लिए प्रसिद्ध थी?
Ans - भरतनाट्यम।
🔃 भारतनाट्यम को दसियट्टम भी कहा जाता है।
🖊️ भरतनाट्यम के प्रमुख कलाकार - रुक्मिणी देवी अरुंडेल, टी. बालासरस्वती, मृणालिनी साराभाई, यामिनी कृष्णमूर्ति, और पद्मा सुब्रमण्यम ।
6. एनबीपीडबल्यू (NBPW), जिसे लौह युग का सबसे व्यापक मृदभांडकर्म (pottery) माना जा सकता है, का
पूर्ण रूप क्या है?
Ans - Northern Black Polished Ware.
7. किस पौधे को विशेष सहारे का उपयोग करके दीवारों पर चढ़ाया जा सकता है?
Ans - कद्दू के पौधे को ।
8.प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना किस वर्ष से क्रियान्वित की जा रही है?
Ans - 2016 से।
9.अगस्त 2024 में, सर्वोच्च न्यायालय को अलविदा कहने वाली महिला कौन है, जो तेलंगाना राज्य के लिए
उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं और भारतीय सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने
वाली नौवीं महिला थी?
Ans - हिमा कोहली।
10. भारत के राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक: एक प्रगति समीक्षा 2023 के अनुसार, किस केंद्र शासित प्रदेश में बहुआयामी गरीबों का प्रतिशत सबसे अधिक है?
Ans - दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव ।
11.कौन-सा खेल, 11वें एशियाई खेल बीजिंग 1990 में एक विधा (discipline) के रूप में
शामिल किया गया था?
Ans - कबड्डी।
12. भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद संघ लोक सेवा आयोग से संबंधित है?
Ans - अनुच्छेद 315 से 323 तक ।
13. वह कौन सी कर्नाटक प्रसिद्ध गायिका थीं, जो यूरोप, उत्तरी अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाई थीं?
Ans - एम एस सुब्बुलक्ष्मी।
🖊️1998 में भारत रत्न प्राप्त करने वाली वे पहली संगीतकार । 🖊️ रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय संगीतकार
🖊️ संगीत कलानिधि (1968) पुरस्कार पाने वाली पहली महिला ।
14. भारत सरकार अधिनियम, 1919 का आधार बनी सिफ़ारिशों के पीछे प्रमुख व्यक्ति कौन-कौन थे?
Ans - . लॉर्ड चेम्सफोर्ड और एडविन सेमुअल मोंटेग्यू ।
15. भारत में पहले एशियाई खेल कहाँ आयोजित किये गये थे?
Ans - नई दिल्ली
🔃भारत में पहला एशियन गेम्स (एशियाई खेल) 4 से 11 मार्च 1951 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था(मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम )।
🖊️11 प्रतिभागी देश शामिल, पदक तालिका में जापान पहला स्थान और भारत दूसरे स्थान पर ।
16.सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024 के अंतर्गत परीक्षा के दौरान अनुचित
व्यवहार या अपराध में शामिल व्यक्तियों के लिए निर्दिष्ट जुर्माना राशि कितनी है?
Ans - 10 लाख रुपए ।
17. वार्षिक मामल्लपुरम नृत्य महोत्सव (Mamallapuram Dance Festival), जिसमें भारतीय शास्त्रीय नृत्य
भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक, मोहिनीअट्टम, ओडिसी और कथकली के प्रदर्शन शामिल हैं, कौन से राज्य में
आयोजित किया जाता है?
Ans - तमिलनाडु।
18. भारतीय संविधान के भाग III में किसका उल्लेख किया गया है?
Ans - मौलिक अधिकार।
🔃 🖊️ भाग 2 – नागरिकता । 🖊️ भाग 4–राज्य के नीति के निदेशक तत्व। 🖊️ भाग 4A – मूल कर्तव्य (42वां संशोधन)।
19. 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के रूप में महात्मा गांधी की कौन सी जयंती मनाई गई?
Ans -153 वीं.
🔃 महात्मा गांधी:-
🖊️जन्म – 2 अक्टूबर, 1869, पोरबंदर, भारत. 🖊️ मृत्यु – 30 जनवरी, 1948, दिल्ली. 🖊️माता – पुतलीबाई, पिता – करमचन्द गांधी, पत्नी – कस्तूरबा बाई.
🖊️ 1910 – टालस्टॉय फार्म की स्थापना( जोहांसबर्ग) . 🖊️ 1917 – कोचरब में सत्याग्रह आश्रम की स्थापना( साबरमती नदी के किनारे )
🖊️ 1917 – चम्पारण सत्याग्रह का नेतृत्व( बिहार में ).
🖊️ 1918– मिल मज़दूरों के सत्याग्रह का नेतृत्व( अहमदाबाद).
🖊️ 1930 – नमक सत्याग्रह - साबरमती से दांडी तक की यात्रा का नेतृत्व.
🖊️ 1931 – गांधी इरविन समझौता . 🖊️ 1932 – पूना फैक्ट , यरवदा जेल ।
🖊️ 1934 – अखिल भारतीय ग्रामोद्योग संघ की स्थापना।
🖊️ 1940 – व्यक्तिगत सत्याग्रह की घोषणा तथा विनोबा भावे को उन्होंने पहला व्यक्तिगत सत्याग्रही चुना।
🖊️ 1942 – भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत।
⚠️⚠️⚠️ सभी प्रश्न के उतर SSC के ऑफिशियल आंसर KEY से ली गई है ⚠️⚠️⚠️

