NATO Summit 2026 GK Notes in Hindi | NATO क्या है, Article 5 और 32 सदस्य देश
0Srkrishnavi June 14, 2026
NATO शिखर सम्मेलन 2026 - विस्तृत जानकारी
🔵 NATO शिखर सम्मेलन 2026
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन(North Atlantic Treaty Organisation) - विस्तृत जानकारी
आयोजन स्थल:– अंकारा, तुर्की |
आयोजित की जाने वाली तिथि:– 7-8 जुलाई 2026
📍 2026 का नाटो शिखर सम्मेलन - अंकारा, तुर्की
नाटो के इतिहास में 2026 का शिखर सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण होगा। यह सम्मेलन तुर्की की राजधानी अंकारा में बेस्तेपे प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में 7 से 8 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह NATO का 36वां शिखर सम्मेलन और 77वां संस्करण होगा।और तुर्की द्वारा दूसरी बार नाटो का यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले तुर्की ने,पहली बार वर्ष 2004 में इस्तांबुल शहर में आयोजित किया था।
🎯 क्रम संख्या:36वां NATO शिखर सम्मेलन (77th संस्करण)
🇹🇷 तुर्की द्वारा:दूसरी बार आयोजित (पहली बार वर्ष 2004 को इस्तांबुल शहर में )
🎯 सदस्य देश:कुल 32 NATO सदस्य देश भाग लेंगे(32th/नवीनतम सदस्य देश–स्वीडन)
👨💼 नेतृत्व:NATO के सचिव जनरल मार्क रूट्टे (नीदरलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री)
📋 मुख्य एजेंडा और विषय:
यूरोपीय और यूरो-अटलांटिक सुरक्षा: NATO के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। रूस के यूक्रेन पर किए गए आक्रमण के वर्तमान परिदृश्य और उसके बाद की परिस्थितियां NATO की सुरक्षा नीति को पुनर्परिभाषित कर रही हैं।
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का मुकाबला: यूक्रेन में रूस के हमले के पाँचवें साल में, NATO यूक्रेन के समर्थन और यूरोपीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
सहयोगी एकता को मजबूत करना: 2026 में गठबंधन में कुछ तनाव देखने को मिले हैं। विशेषकर ग्रीनलैंड पर अमेरिकी बयानों और इरान के साथ संघर्ष पर यूरोपीय देशों का समर्थन न करने को लेकर।
रक्षा खर्च में वृद्धि: 2025 में 5% GDP तक रक्षा खर्च बढ़ाने का समझौता किया गया था, जो 2035 तक पूरा किया जाना है।
क्षेत्रीय सुरक्षा की चुनौतियां: बाल्कन्स, काकेशस और दक्षिणी क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियां।
साइबर सुरक्षा: बढ़ती साइबर खतरों से निपटने के लिए नई रणनीति।
🏛️ NATO क्या है? - विस्तृत परिचय
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organisation –NATO) एक सैन्य और राजनीतिक गठबंधन है जिसे शीत युद्ध के दौरान सुरक्षा के लिए बनाया गया था। NATO, 32 सदस्य देशों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो यूरोप और उत्तरी अमेरिका से संबंधित हैं। यह संगठन सामूहिक सुरक्षा के सिद्धांत पर काम करती है, जिसका अर्थ है कि किसी एक सदस्य पर हमला करना,मतलब सभी सदस्य देशों पर हमला करना माना जाता है।
NATO की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को की गई थी जब 12 देशों (बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, आइसलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूके और अमेरिका) ने वाशिंगटन में उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए। NATO की स्थापना विशेषकर सोवियत संघ के संभावित खतरे से बचाव के लिए की गई थी।
📊 NATO की मुख्य संख्याएं:
सदस्य देश: 32 (विश्व की कुल आबादी का लगभग 50%) स्थापना: 4 अप्रैल 1949 सदस्यता योग्य क्षेत्र: यूरोप और उत्तरी अमेरिका मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम सचिव जनरल: मार्क रूट्टे (अक्टूबर 2024 से)
🛡️ Article 5 - NATO की नींव
NATO की स्थापना की संधि के अनुच्छेद 5 को NATO की नींव मानी जाती है। यह सिद्धांत के अनुसार NATO के "किसी एक या अधिक सदस्य देश के खिलाफ यूरोप या उत्तरी अमेरिका में हथियारबंद हमला सभी सदस्य देशों के खिलाफ हमला माना जाएगा।"
⚔️ Article 5 का महत्व:
यह नियम NATO को अद्वितीय बनाता है क्योंकि यह एक स्पष्ट सामूहिक रक्षा प्रतिबद्धता दिखाता है। NATO के इतिहास में Article 5 को केवल एक बार लागू किया गया था - 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर आतंकवादी हमलों के बाद। इस समय NATO के सभी सदस्य देशों ने अमेरिका के समर्थन में अपने – अपने सैनिक भेजे थे।
🌍 Article 5 का अनुप्रयोग:
Article 5 को अन्य परिस्थितियों में भी लागू किया गया है, जैसे 2012 में सीरिया में संकट के समय, और 2014 में क्रीमिया के अधिग्रहण के बाद। हालांकि Article 5 को औपचारिक रूप से केवल एक बार लागू किया गया है। लेकिन Article 5 का अस्तित्व NATO की सशक्ति का आधार है। और अपने सदस्य देशों को सुरक्षा की गारंटी देता है।
🏢 NATO की संरचना और संस्थाएं
NATO एक जटिल संगठन है जिसमें राजनीतिक और सैन्य दोनों संरचनाएं हैं। संगठन में निर्णय लेने के लिए सभी सदस्य देशों की सहमति आवश्यक है, जिससे NATO एक कार्यकारी गठबंधन बनता है।
📋 प्रमुख संस्थाएं:
उत्तरी अटलांटिक परिषद (NAC)
NATO का सर्वोच्च राजनीतिक निर्णय लेने वाली संस्था है। यह सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से मिलकर बनता है और महीने में कम से कम दो बार मिलता है।
सचिव जनरल (Secretary General)
NATO का नागरिक नेता, जो NAC की अध्यक्षता करता है। वर्तमान में सचिव जनरल मार्क रूट्टे (नीदरलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री) हैं, जो अक्टूबर 2024 से इस पद पर हैं।
रक्षा नीति और योजना समिति (DPPC)
यह समिति NATO की रक्षा नीति और सैन्य योजना के लिए जिम्मेदार है। इसमें सदस्य देशों के रक्षा मंत्री या उनके प्रतिनिधि होते हैं।
NATO सैन्य समिति (Military Committee)
NATO का सर्वोच्च सैन्य निकाय, जो सदस्य देशों के सेना प्रमुखों से मिलकर बनता है और सैन्य सलाह प्रदान करता है।
NATO की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को 12 देशों के साथ हुई थी। यह गठबंधन विशेषकर सोवियत संघ के विस्तारवादी इरादों के खिलाफ बनाया गया था। प्रारंभिक वर्षों में NATO की सदस्यता में तीव्र वृद्धि नहीं हुई, परंतु 1952 में ग्रीस और तुर्की NATO से जुड़ गए। और 1955 में पश्चिम जर्मनी को शामिल किया गया।
❄️ शीत युद्ध के दौरान (1960-1989)
शीत युद्ध के लंबे दशकों में NATO ने सोवियत संघ की विरोधी शक्ति के रूप में काम किया। NATO और वारसॉ संधि (सोवियत नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन) के बीच तनाव बना रहा। हालांकि, कोई भी सीधा सैन्य टकराव नहीं हुआ, जिससे NATO की नीति "संतुलन और निरोध" (balance of deterrence) सफल रही।
🎯 शीत युद्ध के अंत के बाद (1989-2001)
1989 में बर्लिन की दीवार का गिरना और 1991 में सोवियत संघ का विघटन NATO के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। इस समय NATO को अपनी भूमिका और उद्देश्य को पुनर्परिभाषित करना पड़ा। NATO ने पूर्वी यूरोप के देशों को अपने में शामिल करने का फैसला किया, जिससे गठबंधन में विस्तार हुआ। 1997 में मैड्रिड और पेरिस के सम्मेलन में चेक गणराज्य, हंगरी और पोलैंड को NATO में आमंत्रित किया गया।
🚀 आधुनिक NATO (2001-वर्तमान समय तक)
9/11 के आतंकवादी हमलों के बाद NATO की भूमिका में एक बड़ा परिवर्तन आया। पहली बार NATO ने Article 5 को लागू किया और अफगानिस्तान में सैन्य अभियान चलाया। यह NATO का पहला "out-of-area" मिशन था जो यूरोप और उत्तरी अमेरिका से बाहर था।
1957 - पेरिस (पहला शिखर सम्मेलन)
NATO के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन, जिसमें गठबंधन की एकता और दृढ़ संकल्प को दिखाया गया।
1990 - लंदन (शीत युद्ध के बाद का पहला सम्मेलन)
शीत युद्ध के अंत के बाद NATO का पहला शिखर सम्मेलन, जहाँ नई सुरक्षा रणनीति घोषित की गई।
1991 - रोम (रणनीतिक अवधारणा)
NATO ने पहली बार सार्वजनिक रणनीतिक अवधारणा जारी की और उत्तरी अटलांटिक सहयोग परिषद की स्थापना की।
1997 - मैड्रिड और पेरिस (पूर्वी विस्तार)
चेक गणराज्य, हंगरी और पोलैंड को NATO में शामिल किया गया, जो पूर्वी यूरोप में NATO का पहला विस्तार था।
2002 - प्राग (विशाल विस्तार)
7 देशों को NATO में शामिल किया गया - बुल्गारिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया।
2004 - इस्तांबुल (तुर्की द्वारा पहला सम्मेलन)
NATO का पहला शिखर सम्मेलन तुर्की में आयोजित हुआ और साथ ही इस्तांबुल सहयोग पहल की स्थापना।
2009 - स्ट्रासबर्ग/कहल (60वीं वर्षगांठ)
NATO की 60वीं वर्षगांठ मनाई गई। जहां पर फ्रांस ने NATO के एकीकृत सैन्य कमान में फिर से शामिल होने की घोषणा की।
2014 - वेल्स (क्रीमिया संकट)
रूस के क्रीमिया अधिग्रहण के बाद NATO ने सबसे बड़ी सामूहिक रक्षा उपाय की घोषणा की। NATO Response Force को तीन गुना किया गया।
2022 - मैड्रिड (यूक्रेन संकट)
रूस के यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण के बाद NATO का अहम सम्मेलन, जहाँ फिनलैंड और स्वीडन की सदस्यता पर विचार किया गया।
2023 - विलनियस (फिनलैंड का NATO में शामिल होना)
फिनलैंड को NATO में आधिकारिक रूप से शामिल किया गया और स्वीडन की सदस्यता को मंजूरी दी गई।
2024 - वाशिंगटन (75वीं वर्षगांठ)
NATO की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। मार्क रूट्टे नए सचिव जनरल बने। और 7 मार्च 2024 को स्वीडन को NATO का पूर्ण सदस्यता दी गई।
2025 - द हेग (नीदरलैंड्स)
मार्क रूट्टे का पहला सम्मेलन नए सचिव जनरल के रूप में। 5% GDP तक रक्षा खर्च का समझौता।
2026 - अंकारा,तुर्की (7 से 8 जुलाई,2026)
NATO का अगला महत्वपूर्ण सम्मेलन, जहाँ यूरोपीय और वैश्विक सुरक्षा पर गहन चर्चा होगी।
📍 पिछले NATO शिखर सम्मेलन (विस्तृत सूची)
1949 से लेकर आज तक NATO ने विभिन्न महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन आयोजित किए हैं। ये सम्मेलन न केवल गठबंधन के राजनीतिक फैसले तय करते हैं, बल्कि यूरोपीय सुरक्षा के भविष्य को भी निर्धारित करते हैं। नीचे एक विस्तृत तालिका दी जा रही है जिसमें सभी महत्वपूर्ण सम्मेलन का क्रमवार विवरण दिया गया है( Fast Revision के लिए) :–
वर्ष
तारीख
स्थान
देश
मुख्य विषय और निर्णय
1957
16-19 दिसंबर
पेरिस
🇫🇷 फ्रांस
NATO का पहला शिखर सम्मेलन, गठबंधन की एकता और संकल्प का प्रदर्शन
1974
26-27 जून
ब्रुसेल्स
🇧🇪 बेल्जियम
शीत युद्ध काल, NATO की मजबूती पर ध्यान
1978
30-31 मई
वाशिंगटन
🇺🇸 संयुक्त राज्य अमेरिका
रक्षा खर्च में वृद्धि का निर्णय
1989
14-15 दिसंबर
ब्रुसेल्स
🇧🇪 बेल्जियम
शीत युद्ध के अंत की घोषणा, नई रणनीति
1990
5-6 जुलाई
लंदन
🇬🇧 यूके
शीत युद्ध के बाद नई सुरक्षा अवधारणा, पूर्वी यूरोप के साथ संबंध
1991
7-8 नवंबर
रोम
🇮🇹 इटली
पहली सार्वजनिक रणनीतिक अवधारणा, उत्तरी अटलांटिक सहयोग परिषद की स्थापना
1994
10-11 जनवरी
ब्रुसेल्स
🇧🇪 बेल्जियम
Partnership for Peace कार्यक्रम की शुरुआत
1997
8-9 जुलाई
मैड्रिड
🇪🇸 स्पेन
पूर्वी विस्तार की शुरुआत, तीन देशों(हंगरी, पोलैंड और चेक गणराज्य) को आमंत्रण
1997
27-28 मई
पेरिस
🇫🇷 फ्रांस
NATO-रूस संबंध स्थापना, Founding Act पर हस्ताक्षर
1999
23-25 अप्रैल
वाशिंगटन
🇺🇸 संयुक्त राज्य अमेरिका
NATO की 50वीं वर्षगांठ, तीन नए सदस्यों का स्वागत
2002
21-22 नवंबर
प्राग
🇨🇿 चेक गणराज्य
7 देशों का सबसे बड़ा विस्तार, NATO का आकार दोगुना हो गया
2004
28-29 जून
इस्तांबुल
🇹🇷 तुर्की
इस्तांबुल सहयोग पहल, NATO का तुर्की में पहला सम्मेलन
2006
28-29 नवंबर
रिगा
🇱🇻 लातविया
नई सुरक्षा रणनीति, आतंकवाद पर ध्यान
2008
3-4 अप्रैल
बुखारेस्ट
🇷🇴 रोमानिया
जॉर्जिया और यूक्रेन के NATO सदस्यता के मुद्दे पर रूस के साथ संघर्ष
2009
3-4 अप्रैल
स्ट्रासबर्ग और केहल क्रमशः
🇫🇷 फ्रांस और 🇩🇪 जर्मनी क्रमशः
NATO की 60वीं वर्षगांठ, फ्रांस की वापसी
2012
20-21 मई
शिकागो
🇺🇸 संयुक्त राज्य अमेरिका
अफगानिस्तान मिशन पर बहस, अमेरिकी नेतृत्व की निरंतरता
2014
4-5 सितंबर
न्यूपोर्ट
🇬🇧 यूके
क्रीमिया संकट के बाद NATO की सशक्त प्रतिक्रिया, रक्षा खर्च में वृद्धि
2016
8-9 जुलाई
वारसॉ
🇵🇱 पोलैंड
पूर्वी यूरोप में NATO की मजबूत उपस्थिति, बाल्टिक देशों की सुरक्षा
2018
11-12 जुलाई
ब्रुसेल्स
🇧🇪 बेल्जियम
रक्षा खर्च में वृद्धि के लक्ष्य, अमेरिकी दबाव
2022
29-30 जून
मैड्रिड
🇪🇸 स्पेन
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद NATO की मजबूत प्रतिक्रिया, आतंकवाद और रूस पर ध्यान
2023
11-12 जुलाई
विलनियस
🇱🇹 लिथुआनिया
फिनलैंड को NATO में स्वागत, स्वीडन की सदस्यता को मंजूरी
2024
10-12 जुलाई
वाशिंगटन
🇺🇸 संयुक्त राज्य अमेरिका
NATO की 75वीं वर्षगांठ, नए सचिव जनरल, स्वीडन की पूर्ण सदस्यता
2025
24-25 जून
द हेग
🇳🇱 नीदरलैंड्स
मार्क रूट्टे का पहला सम्मेलन, 5% GDP तक रक्षा खर्च का समझौता
2026
7-8 जुलाई
अंकारा
🇹🇷 तुर्की
वर्ष 2026 का शिखर सम्मेलन, यूरोपीय सुरक्षा पर गहन चर्चा
🌍 NATO के 32 सदस्य देश
NATO का विस्तार 1949 के 12 सदस्यों से लेकर 2025 में 32 सदस्यों तक हुआ है। यह विस्तार मुख्यतः शीत युद्ध के अंत के बाद हुआ है, जब पूर्वी यूरोपीय देशों को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली। 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद फिनलैंड (2023) और स्वीडन (2024) भी NATO में शामिल हुए।
🗺️ NATO के सभी 32 सदस्य देश:
संस्थापक सदस्य (1949–कुल 12 देश):– बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, आइसलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूके और अमेरिका
1950-2000 में शामिल देश:– ग्रीस (1952), तुर्की (1952), पश्चिम जर्मनी/जर्मनी (1955) और स्पेन (1982)
वर्ष 1999 में शामिल देश(3):–चेक गणराज्य, हंगरी और पोलैंड
2004 में शामिल देश (7):– बुल्गारिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया
2009-2020 में शामिल (3): अलबानिया (2009), क्रोएशिया (2009)और मोंटेनेग्रो (2017)
2020-2024 में शामिल (3): उत्तरी मैसेडोनिया (2020), फिनलैंड (2023) और स्वीडन (2024)
🎯 NATO की वर्तमान भूमिका और महत्व
आधुनिक समय में NATO की भूमिका में परिवर्तन आया है। यह अब केवल सोवियत संघ के खतरे से निपटने के लिए नहीं, बल्कि विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए काम करता है। रूस, आतंकवाद, साइबर हमले, और अन्य गैर-पारंपरिक खतरे NATO की प्राथमिकता हैं।
❓ NATO शिखर सम्मेलन 2026 – FAQs
1. NATO क्या है?
NATO (North Atlantic Treaty Organization) एक सैन्य और राजनीतिक गठबंधन है जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी। इसका उद्देश्य सदस्य देशों की सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
2. NATO का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
NATO का मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है।
3. NATO के वर्तमान महासचिव कौन हैं?
NATO के वर्तमान महासचिव मार्क रूट्टे हैं, जिन्होंने अक्टूबर 2024 में पदभार ग्रहण किया।
4. NATO शिखर सम्मेलन 2026 कहाँ आयोजित होगा?
NATO शिखर सम्मेलन 2026 तुर्की की राजधानी अंकारा में बेस्तेपे प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।
5. NATO शिखर सम्मेलन 2026 कब आयोजित होगा?
NATO शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन 7 से 8 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।
6. NATO के कितने सदस्य देश हैं?
वर्ष 2026 तक NATO में कुल 32 सदस्य देश शामिल हैं।
7. NATO के Article 5 का क्या महत्व है?
Article 5 NATO की सामूहिक रक्षा नीति का आधार है। इसके अनुसार किसी एक सदस्य देश पर हमला सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है।
8. Article 5 को अब तक कितनी बार लागू किया गया है?
NATO के इतिहास में Article 5 को औपचारिक रूप से केवल एक बार लागू किया गया है, जो 11 सितंबर 2001 के अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद था।
9. NATO की स्थापना क्यों की गई थी?
NATO की स्थापना शीत युद्ध के दौरान यूरोप और उत्तरी अमेरिका की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सोवियत संघ के संभावित खतरे का सामना करने के लिए की गई थी।
10. NATO शिखर सम्मेलन 2026 के प्रमुख मुद्दे क्या होंगे?
NATO शिखर सम्मेलन 2026 में यूरोपीय सुरक्षा, रूस-यूक्रेन संघर्ष, रक्षा खर्च में वृद्धि, साइबर सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोगी देशों की एकता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
11. क्या भारत NATO का सदस्य है?
नहीं, भारत NATO का सदस्य देश नहीं है। NATO की सदस्यता मुख्य रूप से यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों तक सीमित है।
12. तुर्की ने इससे पहले NATO शिखर सम्मेलन कब आयोजित किया था?
तुर्की ने इससे पहले वर्ष 2004 में इस्तांबुल में NATO शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।